Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Traffic system in Raigarh is in bad shape, Youth Congress raises slogans in front of the traffic police station. | रायगढ़ में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था: युवा कांग्रेस ने ट्रैफिक थाना के सामने की नारेबाजी, बिगड़े ट्रैफिक सिस्टम सुधारने की मांग – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Traffic system in Raigarh is in bad shape, Youth Congress raises slogans in front of the traffic police station. | रायगढ़ में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था: युवा कांग्रेस ने ट्रैफिक थाना के सामने की नारेबाजी, बिगड़े ट्रैफिक सिस्टम सुधारने की मांग – Raigarh News

By adminDecember 22, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
treffic rakesh 1766395997
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शहर में ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए 7 बिंदुओ में आवेदन सौंपा गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है। हर दिन लोग जाम में फंस रहे हैं। जिसे देखते हुए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने यातायात पुलिस विभाग के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बिगड़े ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की और 7 बिंदुओ में

.

सोमवार की दोपहर 12 बजे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडे व अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता निकले महादेव मंदिर के पास एकत्रित हुए।

जहां से नारेबाजी करते हुए युवा कांग्रेसी यातायात पुलिस विभाग कार्यालय के सामने पहुंचे। जिसके बाद यातायात DSP ने उनसे चर्चा की। ऐसे में युवा कांग्रेसियों ने बताया कि शहर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की वजह से लोग हर दिन जाम में फंस रहे हैं।

उन्होंने कहा कि औ‌द्योगिक नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले रायगढ़ में ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप धारण करते जा रही है।

कड़ाई और योजनाबद्ध तरीके से आज तक काम ना होने की वजह से यह हाल है। जिस पर ट्रैफिक डीएसपी ने समस्या का निराकरण करने का आश्वसन दिया है।

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था के कारण होने वाली समस्या से अवगत कराते हुए

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था के कारण होने वाली समस्या से अवगत कराते हुए

हर दिन लोग जाम में फंस रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडे ने बताया कि शहर में यातायात का काफी दबाव है। ऐसी स्थिति है कि कोई 2 विलर या 4 विलर में शहर में निकल जाए तो किसी भी चौक में 1 से 2 घंटे जाम की वजह से फंस जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कई लोग ऐसे हैं कि अपने वाहनों को कहीं भी खड़ी कर देते हैं। उद्योगों के बस के लिए अलग पार्किंग होना चाहिए। जिससे जाम की समास्या न हो। इसके बाद भी अगर इसका निराकरण नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।

युवा कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए यातायात पुलिस थाना तक पहुंचे

युवा कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए यातायात पुलिस थाना तक पहुंचे

लगातार कर रहे हैं कार्रवाई ट्रैफिक DSP उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैफिक समस्या को लेकर आवेदन दिया गया है। ट्रैफिक को लेकर उनकी कुछ मांगे हैं। उन्होंने बताया कि एक साल में 7 हजार से ज्यादा नो पार्किंग पर चालान किया गया है।

पिछले साल के मुकाबले 7-8 गुना है। नो एंट्री और तेज स्पीड वाहनों पर भी कार्रवाई हुई है। अभी तक 4 करोड़ का चालान काटा है। ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था बनाने में तत्पर रहती है। पेट्रोलिंग भी लगातार हो रही है।

इन बिंदुओ में सौंपा आवेदन 1- सड़के गाड़ियों के चलने के लिए होती है जगह जगह गाड़ी खड़ी करने के लिए नहीं और ट्रैफिक विभाग इस विषय को लेकर सुस्त है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जाए।

2- नए नए संस्थान दुकान मॉल खुल रहे हैं। उनके पास अपना पार्किंग होते हुए गाड़ियां रोड पर खड़ी करवा देते हैं। बहुत सारे दुकाने संस्थाएं बिना किसी योजना के अपने प्रतिष्ठान के बाहर बहुत जाम लगवाते हैं। इस पर ध्यान दिया जाए।

3- मॉल में ज्यादा भीड़ होने के कारण गाड़िया रोड पर खड़ी रहती है। जिसके कारण रास्ता जाम रहता है। उक्त मालिकों के ‌द्वारा जाम और ट्रैफिक को दुरुस्त रखने के लिए स्वयं से व्यवस्था करनी चाहिए, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता, इसे लेकर कार्रवाई की जाए।

4- बस स्टैंड और कार्मेल स्कूल छुट्टी के कारण काफी जाम लगे रहता है। स्कूल बस, यात्री बस और कंपनी के बसों का आने-जाने से हर दिन जाम लगाता है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग परेशान रहते हैं। इस क्षेत्र में बस स्टैंड के होने की समीक्षा की जाए कि वह रास्ता अब बस स्टैंड का लोड सहने लायक रहा या नहीं।

5- ढिमरापुर से उर्दना होते हुए पूंजीपथरा रोड में आए दिन घंटों जाम रहता है। पार्किंग के नाम पर डंफर रोड पर खड़ी रखना भी जाम का एक कारण है। इस पर कार्यवाही की जाए।

6- पार्किंग मॉल और स्पॉट सेलेक्ट कर व्यवस्था बनाई जाए। गाड़ी खड़ी करने की उचित व्यवस्था ना होना भी बिगड़ती ट्रैफिक सिस्टम का कारण है।

7- आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस की व्यवस्था कर उनको वहां रखा जाए। प्रशासन और आमजनों के आपसी तालमेल से ही यह समस्या का समाधान होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.