Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raipur young man murdered in a dispute over money | मां से 300 रुपए ईदी लेकर निकला,घर नहीं लौटा बेटा: पैसों के विवाद में हत्या, 175-KM दूर जंगल में जलाई लाश, अधजले जूते से पकड़ाए – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raipur young man murdered in a dispute over money | मां से 300 रुपए ईदी लेकर निकला,घर नहीं लौटा बेटा: पैसों के विवाद में हत्या, 175-KM दूर जंगल में जलाई लाश, अधजले जूते से पकड़ाए – Chhattisgarh News

By adminDecember 19, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 18t213100378 1766073575
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर कोर्ट ने आरोपियों को हत्या के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

मेरे बेटे ने फोन कर बोला कि मां ईद के दिन मुझे ईदी मत देना। मुझे आज 300 रुपए दे दो। फिर मैं बोली कि तुम्हें पैसा कैसे दूं। तो मेरा बेटा बोला कि मैं एक मोबाइल नंबर भेज रहा हूं। उसमें भेज देना मैं ले लूंगा। कुछ देर बाद फिर शोएब ने अपनी मां मुन्नी को फो

.

8 अप्रैल 2024 को शोएब खान (22) का मां को यह अंतिम फोन कॉल था। इसके बाद अगले 5 दिनों तक मां अपने बेटे की तलाश करते रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 11 अप्रैल को मां ने कबीर नगर पुलिस में भी शिकायत दी।

गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही थी। तभी रायपुर से करीब 175 किलोमीटर दूर कोरबा के पाली थाना इलाके के जंगल में एक चरवाहे ने अधजली लाश देखी। उसने कोरबा पुलिस को सूचना दी।

रायपुर से करीब 175 किलोमीटर दूर कोरबा के पाली थाना इलाके के जंगल में एक चरवाहे ने अधजली लाश देखी।

रायपुर से करीब 175 किलोमीटर दूर कोरबा के पाली थाना इलाके के जंगल में एक चरवाहे ने अधजली लाश देखी।

शोएब ने मां से कहा था मैं घर वापस नहीं आता हूं तो शेखर साहू, मुकेश यादव के नाम से थाने में रिपोर्ट कर देना।

शोएब ने मां से कहा था मैं घर वापस नहीं आता हूं तो शेखर साहू, मुकेश यादव के नाम से थाने में रिपोर्ट कर देना।

पुलिस ने हुलिया के आधार पर आसपास के जिलों के पुलिस थाने में गुमशुदगी की फाइलें खंगालना शुरू किया। उम्र, कपड़े और पैरों में पहने हुए अधजले जूते की तस्वीर रायपुर पुलिस के पास पहुंची। मुन्नी खान ने अपने बेटे के सामान को पहचान लिया। पुलिस फौरन कोरबा के लिए रवाना हुई।

इधर शोएब खान ने अपनी मां के साथ अंतिम कॉल में जिस शेखर साहू, मुकेश यादव का नाम लिया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस का शक बढ़ गया।

पुलिस ने बिहार के मधुबनी जिले से चंद्रशेखर को हिरासत में लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी पुलिस की सख्ती के सामने टूट गया। उसने मुकेश यादव के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली। अब रायपुर कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

22 साल के शोएब की अर्धनग्न हालत में अधजली लाश मिली थी। शोएब खान ई-रिक्शा चलाता था।

22 साल के शोएब की अर्धनग्न हालत में अधजली लाश मिली थी। शोएब खान ई-रिक्शा चलाता था।

अब जानिए क्यों हुई शोएब की हत्या ?

पुलिस ने जब मृतक का मोबाइल डिटेल निकाला तो अंतिम फोन कॉल संदिग्ध चंद्रशेखर साहू का ही दिखाया। चंद्रशेखर ने बताया कि शोएब खान ई-रिक्शा चलाता था। वो अपनी मौसी से मिलने के लिए धरसीवां आता रहता था।

पड़ोस में चंद्रशेखर का भी घर है। वहीं से शोएब की पहचान चंद्रशेखर और उसकी पत्नी से हुई थी। इसी बीच शोएब ने चंद्रशेखर से कुछ रुपए लिए थे। जिसे वापस नहीं करने पर दोनों के बीच विवाद था।

आरोपियों ने गाड़ी के पाने से उसकी आंख फोड़ दी।

आरोपियों ने गाड़ी के पाने से उसकी आंख फोड़ दी।

पहले गला दबाया, फिर आंखें फोड़ दी

इसके बाद चंद्रशेखर ने अपने दोस्त मुकेश कुमार यादव के साथ शोएब की हत्या की प्लानिंग की। उन्होंने फोन करके शोएब को मिलने के लिए बुलाया। फिर दोनों ने धरसींवा के पास शोएब को जमकर शराब पिलाई।

वहां से उसका किडनैप करके कुछ दूर ले गए, फिर नशे की हालत में उसका गला दबा दिया। जिससे शोएब की मौके पर मौत हो गई। हत्यारे यहीं पर नहीं रुके उन्होंने गाड़ी के पाने से उसकी आंख फोड़ दी।

इसी जगह पर अधजली लाश और शोएब का अधजला जूता पुलिस को मिला था।

इसी जगह पर अधजली लाश और शोएब का अधजला जूता पुलिस को मिला था।

175 किलोमीटर सीट कवर में ढक कर ले गए लाश

दोनों आरोपी जानते थे कि लाश मिलने के बाद पुलिस हत्या के मामले में तेजी से खोजबीन करेगी। उन्होंने शोएब की लाश को ठिकाने लगाने बिहार ले जाने की प्लानिंग की। चंद्रशेखर टाटा मैजिक गाड़ी चलाता था। उसने अपने ही गाड़ी में प्लास्टिक कवर में लाश छिपा दी, फिर दोनों लाश लेकर कोरबा की तरफ बढ़ गए।

ज्यादा पैसे नहीं होने से कोरबा तक ही जा पाए आरोपी

इस बीच रास्ते में कोरबा का जंगल मिला, आरोपियों के पास डीजल के लिए ज्यादा पैसे भी नहीं थे जिससे वे बिहार जा पाए। उन्होंने रास्ते में प्लास्टिक बोतल में पेट्रोल खरीद लिया, फिर कोरबा के पाली थाना के एक जंगल पहुंच गए।

वहां पर नाले के पास लाश को रखकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यही अधजली लाश और शोएब का अधजला जूता पाली पुलिस को मिला और मामले का खुलासा हुआ।

शोएब की पहचान उसके एक अधजले जूते से हुईं। दूसरा जूता पुलिस को धरसींवा के उस जगह से मिला जहां पर हत्या की गई थी।

शोएब की पहचान उसके एक अधजले जूते से हुईं। दूसरा जूता पुलिस को धरसींवा के उस जगह से मिला जहां पर हत्या की गई थी।

एक अधजला जूता कोरबा में एक रायपुर में मिला

इस मामले में सबसे बड़ा सबूत शोएब का अंतिम फोन कॉल बना जिसमें उसने अपनी मां को दोनों आरोपियों से खतरा बताया था। वहीं शोएब की पहचान उसके एक अधजले जूते से हुई। उसका दूसरा जूता पुलिस को धरसींवा के उस जगह से मिला जहां पर शोएब को शराब पिलाकर मारा गया था।

इसके अलावा 2 लीटर वाली कोल्डड्रिंक की प्लास्टिक बॉटल जिसमें आरोपियों ने पेट्रोल भरा था। व्हील पाना, माचिस और प्लास्टिक के कुछ टुकड़े जो मालवाहक गाड़ी के थे। इन सब समानों ने केस की गुत्थी को आसान बना दिया।

तत्कालीन कबीरनगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार यादव और उनकी टीम ने आरोपी चंद्रशेखर साहू को गिरफ्तार किया था।

तत्कालीन कबीरनगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार यादव और उनकी टीम ने आरोपी चंद्रशेखर साहू को गिरफ्तार किया था।

आरोपी मुकेश कुमार यादव।

आरोपी मुकेश कुमार यादव।

रायपुर कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

इस मामले में पुलिस ने करीब 25 गवाहों के स्टेटमेंट को कोर्ट के सामने पेश किया। आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद कोर्ट ने हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, किडनैपिंग की धाराओं में सजा सुनाई। जिसमें आरोपियों को हत्या के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.