Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raipur Raids on businessman’s house | कारोबारी के घर FDA की रेड…50 लाख की दवा जब्त: इनमें एलोपैथिक-आयुर्वेदिक दवाइयां, बेटे के मोबाइल से मिले सुराग, 3 कमरों से निकले 200 कार्टून – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raipur Raids on businessman’s house | कारोबारी के घर FDA की रेड…50 लाख की दवा जब्त: इनमें एलोपैथिक-आयुर्वेदिक दवाइयां, बेटे के मोबाइल से मिले सुराग, 3 कमरों से निकले 200 कार्टून – Chhattisgarh News

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
36 11766244291 1766254064
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कारोबारी के घर से 50 लाख की दवा जब्त की गई है।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दवाओं के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने सरस्वती मेडिकल स्टोर के संचालक खेमराज बानी के घर पर छापा मारा। 50 लाख रुपए की एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की गईं। दवाएं

.

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुताबिक जब्त की गई दवाइयों की मात्रा करीब 200 कार्टून है, जिन्हें ट्रक में भरकर ले जाया गया। कारोबारी ने इन नकली दवाओं को अपने घर के तीन अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखा था। कारोबारी के बेटे के मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं।

FDA की टीम ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में दवाइयां जब्त की।

FDA की टीम ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में दवाइयां जब्त की।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, 16 दिसंबर को रायपुर और रायगढ़ से पहुंचे 4 अधिकारियों की टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ में छापेमारी की थी। उस वक्त सरस्वती मेडिकल स्टोर और संचालक के घर से महज 2 लाख 24 हजार रुपए की दवाओं की जब्ती दिखाई गई।

इसी बीच खाद्य एवं औषधि विभाग को पता चला कि उसी समय घर में लाखों रुपए की दवाइयां मौजूद थीं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इस पर कार्रवाई को लेकर खानापूर्ति और लापरवाही के आरोप लगे।

कारोबारी के बेटे के मोबाइल से मिला बड़ा सुराग

टीम ने जांच के दौरान कारोबारी के बेटे का मोबाइल फोन चेक किया। मोबाइल में नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगांव से पहले पकड़ी गई नकली दवाइयों की तस्वीरें मिलीं। इन्हीं तस्वीरों से जांच दल को सुराग मिला।इसके बाद घर के अंदर छिपाकर रखी गई दवाइयों तक टीम पहुंच सकी।

शुरुआती जांच में नकली दवाओं के तार इंदौर और नागपुर से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। FDA ने जब्त की गई दवाइयों में से 3 दवाओं के सैंपल जांच के लिए रायपुर लैब भेज दिए हैं। साथ ही कारोबारी और उससे जुड़े अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

FDA की टीम ने ये दवा जब्त की है। इनकी कीमत 50 लाख बताई जा रही है।

FDA की टीम ने ये दवा जब्त की है। इनकी कीमत 50 लाख बताई जा रही है।

अधिकारी बोले- ज्यादातर दवाइयां जेनेरिक

खाद्य एवं औषधि विभाग रायपुर के सहायक औषधि नियंत्रक संजय कुमार नेताम ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। नकली दवाइयों के संदेह के आधार पर छापा मारा गया, जिसमें बड़ी मात्रा में दवाइयां मिलीं।

उन्होंने बताया कि जब्त की गई दवाइयों में ज्यादातर जेनेरिक मेडिसिन शामिल हैं, जिनका बाजार में बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। साथ ही 16 दिसंबर की पहली कार्रवाई में लापरवाही और कथित लेन-देन के आरोपों को लेकर रायपुर और रायगढ़ के 4 अधिकारियों पर विभागीय जांच की तलवार लटक रही है।

ये दवाइयां हुईं जब्त

  • Muximed
  • CV 625
  • Almox CV 625
  • Cefxiplus
  • Mahazone SB
  • Piroxy Injection
  • Awigevt 500



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075237
Views Today : 359
Views Last 7 days : 3203
Views Last 30 days : 10031
Total views : 104260
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.