बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी घर लौट रहे थे, तभी पटेलपाली रोड पर हादसा हुआ
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ काम कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। तभी पटेलपाली से तरकेला जाने वाले रोड पर हादसा हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। मामला जूटमिल थाना क
.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पुटकापुरी में रहने वाला दयानंद महंत 38 साल अपनी पत्नी सेवती महंत के साथ सहदेवपाली स्थित प्रोग्रेस टाईल्स फैक्ट्री में काम करता था।
जहां गुरूवार की सुबह 8 बजे दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए पहुंचे। जहां देर शाम काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
तभी पीछे से आ रही ट्रैलर के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे सेवती महंत बाइक से गिर गई और ट्रैलर के चक्का से वह कुचल गई।
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दयानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर जब आसपास के लोगों को लगी, तो काफी संख्या में ग्रामीण रात में वहां पहुंच गए।
दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी चालक पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग को लेकर विरोध जताने लगे।

दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया
आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी, तो पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाईश देने लगे, पर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे और नारेबाजी कर रहे थे।
बाद में पुलिस के अधिकारियों ने समझाईश देते हुए आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया। तब ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
<
