Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh protested against changing the name of MNREGA | मनरेगा का नाम बदलने को लेकर जताया विरोध: रायगढ़ में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, कहा- मजदूरों के हित की योजना का नाम बदलना उचित नहीं – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh protested against changing the name of MNREGA | मनरेगा का नाम बदलने को लेकर जताया विरोध: रायगढ़ में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, कहा- मजदूरों के हित की योजना का नाम बदलना उचित नहीं – Raigarh News

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
congress manrga 1 1766310148
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि मनरेगा का नाम बदलना उचित नहीं है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेसियों ने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर वे एक दिवसीय धरने पर बैठ गए। इस जनकल्याणकारी योजना के नाम बदलने को लेकर नारेबाजी भी किया गया।

.

रविवार की दोपहर 12 बजे महात्मा गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने के लिए एक विधेयक लोकसभा में पेश किया गया।

विपक्ष के काफी विरोध के बावजूद आनन-फानन में जी राम जी के नाम से कानून का नाम कर उसमें बहुत से जन विरोधी बिंदुओं को समाहित कर पास करवा लिया।

जिसे कांग्रेस ने चिंताजनक और सुनियोजित कदम बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के सबसे पहचाने जाने वाले कल्याणकारी योजना से महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने का सोची-समझी राजनीतिक प्रयास है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक पांडेय ने कहा कि सभी व्यापरियों को भी इस कानून का विरोध करना चाहिए। नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। भले ही इसमें बजट बढ़ा देना चाहिए। मजदूरों के हित में बनाई गई योजना का नाम बदलना उचित नहीं है।

महात्मा गांधी प्रतिमा चौक के पास कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

महात्मा गांधी प्रतिमा चौक के पास कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

काम के अधिकार को छिनने का प्रयास जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 20 साल पहले महात्मा गांधी के नाम से मनरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून लाया गया था।

इस कानून को लाने के लिए हर क्षेत्र के लोगों की सहमति लेकर कानून बनाया गया था। अब विडबंना है कि ये कानून बहुतयत के दम पर विधेयक को पारित किया गया। गारंटी का अधिकार, कानून का अधिकार, हर हाथ को काम का अधिकार दिया गया था।

उस काम के अधिकार को छिनने का प्रयास केन्द्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने किया है। देश के राष्ट्रपिता बापू जी जब अपना प्राण त्याग दिए थे तो हे राम उनका अंतिम शब्द थे। भाजपा नाम पर राजनिति कर रही है।

धरना प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कांग्रेसियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहर शाखा यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नागेन्द्र नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक पांडेय, संतोष राय, जगदीश मेहर, वासु यादव, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व महापौर जानकी काट्जू, महामंत्री विकास ठेठवार, विकास शर्मा, संजय देवांगन, वसीम खान समेत अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075250
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2192
Views Last 30 days : 9851
Total views : 104273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.