Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh New Marine Drive construction underway | रायगढ़ में 23.44 करोड़ में बन रहा नया मरीन ड्राइव: 18 महीने में होगा तैयार, तोड़े गए 70 से अधिक मकानों की जगह समतलीकरण शुरू – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh New Marine Drive construction underway | रायगढ़ में 23.44 करोड़ में बन रहा नया मरीन ड्राइव: 18 महीने में होगा तैयार, तोड़े गए 70 से अधिक मकानों की जगह समतलीकरण शुरू – Raigarh News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
marin draive 1765380656
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


23 करोड़ 44 लाख की लागत से मरीन ड्राइव का निर्माण 18 महीने में पूरा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नए मरीन ड्राइव के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। नया मरीन ड्राइव प्रगति नगर से छठघाट तक बनाया जा रहा है। जिसकी लागत 23 करोड़ 44 लाख रुपए तय की गई है। मंगलवार से साइट पर समतलीकरण का काम शुरू हो गया है।

.

नगर निगम ने जून महीने में प्रगति नगर और कयाघाट क्षेत्र के 295 प्रभावितों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई और 75 घरों को तोड़ा गया। प्रभावित 160 लोगों को मां विहार कॉलोनी में EWS मकान आवंटित किए गए हैं। वर्तमान में सभी वहां रहने लगे हैं।

मरीन ड्राइव के लिए तोड़फोड़ वाले स्थल को समतल करने काम शुरू किया गया।

मरीन ड्राइव के लिए तोड़फोड़ वाले स्थल को समतल करने काम शुरू किया गया।

तोड़फोड़ के दौरान हुआ था भारी विरोध

इस कार्रवाई से पहले क्षेत्र में भारी विरोध हुआ था। 13 जून की रात सैकड़ों लोग कलेक्टर बंगले के सामने जमा हुए थे। 14 जून की सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में मकान तोड़े गए। महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बनी थी। कांग्रेस नेताओं ने भी कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

18 महीने में पूरा होगा काम

निगम ने ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। बारद्वार की कंपनी को निर्माण कार्य मिला है, जिसे 18 महीने में प्रोजेक्ट पूरा करना होगा। नए मरीन ड्राइव में

  • फूटपाथ
  • स्ट्रीट लाइट
  • नाली
  • बैठने की जगह
  • सौंदर्यीकरण जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
जून माह में तोड़-फोड़ के विरोध में क्षेत्रवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।

जून माह में तोड़-फोड़ के विरोध में क्षेत्रवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।

अब और मकान नहीं टूटेंगे- महापौर

रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि, निर्माण कार्य शुरू हो गया है। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंत्री स्तर से स्पष्ट निर्देश हैं कि लापरवाही और कमीशनखोरी बर्दाश्त नहीं होगी। अब और मकान नहीं तोड़े जाएंगे। आवश्यकता पड़ी तो विधिवत प्रक्रिया के तहत भूमि ली जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:विश्रामपुरी मेले में मुलाकात के बाद शुरू हुआ शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

June 19, 2026

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074717
Views Today : 155
Views Last 7 days : 5643
Views Last 30 days : 9799
Total views : 102792
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.