Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh Chief Minister virtually inaugurated the Atal Complex. | रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया वर्चुअल लोकापर्ण: 50 लाख की लागत से निर्मित, राज्य निर्माण में योगदान और सुशासन के संकल्प पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh Chief Minister virtually inaugurated the Atal Complex. | रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया वर्चुअल लोकापर्ण: 50 लाख की लागत से निर्मित, राज्य निर्माण में योगदान और सुशासन के संकल्प पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन – Raigarh News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
atal parisar 1766670387
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का वर्चुअल लोकापर्ण किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने 50 लाख की लागत से निर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकापर्ण किया। शहर के सर्किट हाउस चैक पर यह कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी के छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में योगदान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत

.

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अवसर पर यह कार्यक्रम रखा गया। इसके साथ ही प्रदेश भर के 115 अटल परिसरों का भी वर्चुअल लोकापर्ण हुआ।

कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकहित के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी चिंतक थे। जिन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का सशक्त माध्यम बनाया।

छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण उनके ऐतिहासिक नेतृत्व और दूरदृष्टि का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक, मानवीय और सांस्कृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है और तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है

पहले बजट से अटल परिसरों का संकल्प कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट से ही प्रत्येक नगरीय क्षेत्र में अटल परिसर निर्माण का संकल्प लिया था। ताकि अटल जी के ऐतिहासिक योगदानों को स्थायी स्मृति के रूप में संरक्षित किया जा सके। आज प्रदेश में 115 अटल परिसरों का लोकार्पण इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

अटल परिसर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल परिसर का लोकार्पण रायगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

यह परिसर युवाओं को अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके योगदान से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने रायगढ़ को महानगर की दिशा में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075472
Views Today : 232
Views Last 7 days : 2129
Views Last 30 days : 10091
Total views : 104699
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.