Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Online Satta Gang Busted
Breaking News

Chhattisgarh Online Satta Gang Busted

By adminApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 13 9 1775826409
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भाटापारा पुलिस ने आईपीएल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया, 16 गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के एक गांव से देशभर में ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट हो रहा था। इसमें छत्तीसगढ़ के 3 युवा भी शामिल थे, जिसे बलौदाबाजार पुलिस ने पकड़ा है। इनके साथ ही 13 सटोरियों को हिमाचल से पकड़कर छत्तीसगढ़ लाया गया। ये सटोरिए पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और ने

.

आरोपी इंस्टाग्राम पर जॉब का एडवरटाइजमेंट देकर लोगों को जोड़ते थे, फिर IPL मैच में पैसा लगवाते थे। शुरुआती जांच में देशभर से लाखों लोगों को जोड़ने की बात सामने आई है। महादेव सट्टा की तर्ज पर ही यह संचालित हो रहा था। इनके कब्जे से 50 लाख का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही।

इंस्टाग्राम विज्ञापन से युवाओं को फंसाता था सट्टा गिरोह

इंस्टाग्राम विज्ञापन से युवाओं को फंसाता था सट्टा गिरोह

भाटापारा का एक युवक खिलाता सट्टा

जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास से हुई, जहां पुलिस ने अजय बत्रा नाम के आरोपी को मोबाइल से ऑनलाइन सट्टे का हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा था। उसके पास से मोबाइल फोन, 5780 रुपए कैश और सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट मिले।

जब उसके मोबाइल की तकनीकी जांच की गई तो एक बड़े अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ‘RUVIBET’ नाम की पैनल आईडी और Branch-08, Branch-27, Branch-35 लिंक के जरिए पूरे देश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे।

बलौदाबाजार पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया, इसमें जांच जारी है।

बलौदाबाजार पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया, इसमें जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में दबिश दी

पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद टीम हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू पहुंची। वहां पुलिस ने एक किराए के मकान में रेड मारी। जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, वहां कई आरोपी लैपटॉप, मोबाइल और आईपैड के जरिए ऑनलाइन क्रिकेटिंग एप पर सट्टा और ऑनलाइन गैंबलिंग करते मिले।

मौके से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

पुलिस ने मौके से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 30 से अधिक बैंक अकाउंट से जुड़े डॉक्यूमेंट और डिटेल्स, 9 एटीएम कार्ड जब्त की है। इन सभी की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

16 सटोरियों में 3 छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

16 सटोरियों में 3 छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

देशभर से जुड़े थे आरोपी

गिरफ्तार 16 आरोपियों में पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नेपाल के लोग शामिल हैं। यह गिरोह देशभर में फैले नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन सट्टा और गैंबलिंग चला रहा था।

नौकरी के नाम पर लोगों को जोड़ते थे लोग

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह लोग सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर एडवरटाइजिंग के जरिए युवाओं को जोड़ते थे। टेली मार्केटिंग और फर्जी “वर्क फ्रॉम होम नौकरी” के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर सट्टा नेटवर्क से जोड़ दिया जाता था।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेशकर पूरे नेटवर्क की फंडिंग, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच अभी जारी है।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

दुबई में सौरभ की 18 प्रॉपर्टी जब्त, बुर्ज-खलीफा में अपार्टमेंट: महादेव सट्टे के पैसे से खरीदे लग्जरी बंगले-कार, 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच

image gifs2 21774445567 1775829104

महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपए की संपत्तियां ED ने अटैच कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल ऑफिस ने 25 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने निरीक्षकों की तैनाती:वैभव तेलीबांधा, राजेश संभालेंगे शारदा चौक जोन; आठ जोन में अफसरों का तबादला

April 11, 2026

दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई:खुर्सीपार, सुपेला और नंदिनी नगर में 4 आरोपी गिरफ्तार, 4.75 किलो गांजा, शराब के साथ नकदी जब्त

April 11, 2026

बिलासपुर में 14 सप्ताह की वैक्सीन शॉर्टेज:15 दिन से सप्लाई बंद, अधिकारी बोले- अन्य टीके लगवाएं

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066922
Views Today : 145
Views Last 7 days : 1207
Views Last 30 days : 3352
Total views : 87832
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.