रात के समय तेज ठंड पड़ने से सड़के विरान हो रही है
छत्तीसढ़ के रायगढ़ जिला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आसमान साफ है, लेकिन शीत लहर की वजह से दिन में भी ठंड का असर है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस है।
.
पिछले कुछ दिनों से मौसम का यही हाल बना हुआ है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में काफी कोहरा भी देखने को मिला। साथ ही शहर में भी दो रात हल्का कोहरा छाया हुआ था।
तब आसमान पर बादल छाए हुए थे, लेकिन बुधवार से मौसम साफ हो चुका है और तेज धूप भी निकला। इसके बाद भी शीत लहर की वजह से दिन भी में ठंड का असर कम नहीं हो सका है।
तेज धूप के बाद भी लोग दोपहर के समय हल्के गरम कपड़े और धरमजयगढ़, कापू जैसे जंगल वाले क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए लोग दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के रिकार्ड अनुसार रविवार से न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट का अनुमान है
तापमान में 1 डिग्री की गिरावट का अनुमान मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार शनिवार के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इससे तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने के बाद ठंड का असर और बढ़ने का अनुमान है। दिसबंर माह के शुरू होने के बाद से तेज ठंड से लोग बेहाल हैं और इससे बचाव के कई उपाए कर रहे हैं।
<
