कोरिया में भतीजे ने चाचा की फावड़ा मारकर हत्या कर दी।
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार दोपहर को एक युवक ने अपने चाचा को फावड़े से काट डाला। मर्डर के बाद दौड़ते हुए अपने घर भाग गया। खून से सने फावड़े को घर में ही रख दिया। इसके बाद एक पुराने कुएं में कूद गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। मामला पटना थाना
.
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान उपेंद्र नारायण बरगाह (56) के रूप में हुई है। वहीं मारने वाले आरोपी भतीजे का नाम कौशल बरगाह (37) है। दोनों जमगहना के जूनापारा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कौशल बरगाह की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।
मर्डर से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

दुकान के बाहर भतीजे ने चाचा पर हमला किया, जिससे मौके पर मौत हो गई।

आरोपी युवक की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।

हमले के बाद चाचा उपेंद्र नारायण बरगाह की मौके पर मौत।
जानिए क्या है मर्डर सुसाइड की कहानी
दरअसल, जूनापारा में किराना दुकान चलाने वाले उपेंद्र नारायण बरगाह दोपहर लगभग 3 बजे अपनी दुकान के सामने चबूतरे पर बैठा था, तभी उसका पड़ोसी कौशल बरगाह फावड़ा लेकर आया। इस दौरान कौशल ने बिना कुछ बोले उपेंद्र नारायण पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
फावड़े के कई बार वार से उपेंद्र की मौके पर मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर उपेंद्र को संभालने की कोशिश की। इस बीच आरोपी कौशल बरगाह मौके से भाग निकला। घर से 100 मीटर दूर एक पुराने कुएं में कूद गया। लोगों ने कौशल को जब तक बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।

आरोपी की कुएं में कूदने से मौत हो गई। पुलिस ने डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
वहीं मर्डर और सुसाइड के बाद स्थानी लोगों ने पटना पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। इसके बाद एएसपी पंकज पटेल, एफएसएल विज्ञानी शारदा दुबे भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की गई।
परिजनों ने बताया कि कौशल की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। उपेंद्र उसके इलाज में आर्थिक मदद भी कर रहा था। उपेंद्र रिश्ते में आरोपी कौशल का चाचा था। दोनों परिवारों के बीच भी कोई विवाद नहीं था। अचानक वारदात हुई है।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए दोनों डेडबॉडी
पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मर्डर और सुसाइड का मामला है। युवक ने पहले हत्या की, इसके बाद सुसाइड कर लिया। दोनों डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
………………………………………
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
बिहार के युवक ने रायपुर में पत्नी को मार डाला:फिर ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज

बिहार के युवक ने रायपुर में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया।
रायपुर में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर के सोफे पर मिला, जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
