Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Jashpur 6 crore fraud by creating a fake trading company | फर्जी ट्रेडिंग कंपनी ने किसानों से 6 करोड़ ठगे: जशपुर में अकेले एक ने 1.80 करोड़ गंवाए, रोजाना 1% ब्याज का लालच;फिर पैसे लेकर फरार – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Jashpur 6 crore fraud by creating a fake trading company | फर्जी ट्रेडिंग कंपनी ने किसानों से 6 करोड़ ठगे: जशपुर में अकेले एक ने 1.80 करोड़ गंवाए, रोजाना 1% ब्याज का लालच;फिर पैसे लेकर फरार – Chhattisgarh News

By adminOctober 20, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 18 1760893574
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मामले में पुलिस ने दो आरोपियों तो गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने 6 करोड़ की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर ग्रामीणों और किसानों को दैनिक ब्याज के लालच में फंसाते थे। मुनाफे के चक्कर में ग्रामीणों ने अपनी जीवनभर की पूंजी लगा दी।

.

शुरुआत में लोगों को पैसे भी मिले। लेकिन कुछ दिन बाद रुपए मिलने बंद हो गए। तब लोगों को ठगी का एहसास हुआ। जांच में पता चला कि ठगों ने निवेशकों के नाम से ही कंपनी का रजिस्ट्रेशन करा दिया। इसके अलावा निवेशकों को ही कंपनी का डायरेक्टर भी बना दिया था।

बाद में कंपनी ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने जैजेपुर के रहने वाले हरिशरण देवांगन (52) और जांजगीर-चांपा के रहने वाले संतोष कुमार साहू (46) को अरेस्ट किया है। जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

6 करोड़ की ठगी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

6 करोड़ की ठगी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कैसे हुआ ठगी का भंडाफोड़ ?

दरअसल, पत्थलगांव के रहने वाले जागेश्वर लाल यादव ने 17 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि साल 2023 में एक कंपनी के प्रतिनिधि ने होटल मान्या में बैठक आयोजित कर निवेश का झांसा दिया था।

आरोपी संतोष कुमार साहू ने खुद को “सी बुल्स ग्लोबल सॉल्यूशन कंपनी” का प्रतिनिधि बताया। दावा किया कि कंपनी एक कृषि प्रोडक्ट आधारित प्लांट स्थापित कर रही है, जिसमें निवेश करने पर रोज 1% ब्याज मिलेगा।

शुरुआती महीनों में दिया गया ब्याज

शुरुआती महीनों में ब्याज मिलने के कारण ग्रामीणों का विश्वास बढ़ता गया और उन्होंने निवेश कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद ब्याज मिलना बंद हो गया। जब निवेशकों ने पूछताछ की, तो उन्हें कंपनी के एमडी मोहम्मद सिराज आलम से मिलवाया गया।

जिसने उन्हें नए झांसे में फंसाते हुए कहा कि कंपनी “एग्रीकल्चर बेस” नहीं बल्कि “ट्रेडिंग कंपनी” है और सेबी में रजिस्टर्ड है। शुरुआती कुछ महीनों तक इस स्कीम के तहत निवेशकों को उनके ही पैसे से ब्याज दिया गया, जिससे लोगों का विश्वास और बढ़ा।

लेकिन जैसे ही नए निवेशक जुड़ना बंद हुए, कंपनी ने ब्याज देना बंद कर दिया और वेबसाइट भी बंद कर दी। इसके बाद कंपनी के सभी पदाधिकारी फरार हो गए।

पीड़ित जागेश्वर लाल यादव ने 17 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़ित जागेश्वर लाल यादव ने 17 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ठगी का नेटवर्क और तरीका

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कोरबा, चांपा, अंबिकापुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में मीटिंग कर ग्रामीणों को निवेश के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गारंटी के तौर पर बैंक चेक दिए और सेबी में रजिस्टर्ड होने का झूठा दावा किया।

निवेशकों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और हस्ताक्षर भी लिए गए, जिन्हें बाद में एक नई कंपनी “सी बुल्स सहयोग निधि रियल एस्टेट एंड फाइनेंस लिमिटेड” के डायरेक्टर बनाकर इस्तेमाल किया गया, ताकि कानूनी जिम्मेदारी से आरोपी बच सकें।

इसी झांसे में शिकायतकर्ता जागेश्वर यादव ने 1.80 करोड़ रुपए, साथी लक्ष्मण केशवानी ने 95 लाख, कमलेश यादव ने 10 लाख, भूषण पटेल ने 33 लाख, डॉ. पीताम्बर साय ने 25 लाख और राजेश देवांगन ने 15 लाख रुपए निवेश किए।

रकम वापसी की मांग पर बदला ठगों का पैंतरा

निवेश के बाद जब निवेशकों ने रकम वापस मांगी तो ठगों ने दूसरी चाल चली। साल 2024 में ओडिशा के सुंदरगढ़ में ठगों ने मीटिंग बुलाई। उसके बाद हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के नाम पर निवेशकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और हस्ताक्षर ले लिए।

बाद में कंपनी ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी है। जब सी बुल्स ग्लोबल सॉल्यूशन कंपनी के डायरेक्टर, अन्य सदस्यों से संपर्क किया गया, तो आरोपी नुकसान का बहाना बनाकर पैसे लौटाने से बचते रहे।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांजगीर-चांपा और सक्ती में दबिश दी। जहां से हरिशरण देवांगन और संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दोनों के खिलाफ धारा 420, 120(B), और 34 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

normal text quote 46 1760890220

……………………………………….

ठगी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

50 करोड़ ठगकर रायपुर से भागने वाले थे विदेश: बिना बैंक जाए दिलाते थे लोन, 4 पार्टनर और 2 लड़कियों ने 250 लोगों को फंसाया

पुलिस ने 4 पार्टनर समेत 2 युवतियों को अरेस्ट किया था। सभी ने मिलकर 250 लोगों से 50 करोड़ की ठगी की थी।

पुलिस ने 4 पार्टनर समेत 2 युवतियों को अरेस्ट किया था। सभी ने मिलकर 250 लोगों से 50 करोड़ की ठगी की थी।

साइबर क्रिमिनल और ठग लोगों को ठगने के लिए हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। हाल ही में लोन दिलाकर ठगी का केस चर्चा में है। इस स्कैम में कंपनी के लोग पहले टारगेट को कॉल करते हैं, फिर लोन और उसके फायदे के बारे में बताते हैं। बिना बैंक जाए लाखों का लोन दिलाते थे। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:विश्रामपुरी मेले में मुलाकात के बाद शुरू हुआ शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

June 19, 2026

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074717
Views Today : 155
Views Last 7 days : 5643
Views Last 30 days : 9799
Total views : 102792
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.