Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh ISIS Network Update| Pakistani Handlers, Minors Caught Raipur, Bhilai | रायपुर-भिलाई के 2 नाबालिग ISIS नेटवर्क में फंसे: ATS ने पहचान की, इंस्टा से पाकिस्तानी हैंडलर्स ने संपर्क बनाया; छत्तीसगढ़ में नेटवर्क बनाने की कोशिश – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh ISIS Network Update| Pakistani Handlers, Minors Caught Raipur, Bhilai | रायपुर-भिलाई के 2 नाबालिग ISIS नेटवर्क में फंसे: ATS ने पहचान की, इंस्टा से पाकिस्तानी हैंडलर्स ने संपर्क बनाया; छत्तीसगढ़ में नेटवर्क बनाने की कोशिश – Chhattisgarh News

By adminNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10019962891763477556 1763485348
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


इस मामले में एटीएस आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ में आतंकी संगठन ISIS अपना नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा था। आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने दो युवकों की पहचान की है, जिनसे पाकिस्तान स्थित ISIS के हेंडलर्स ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया था।

.

जांच में पता चला कि पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहा है।

इसके तहत फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भारतीय युवाओं और किशोरों को निशाना बनाया जा रहा था। इस मामले में ATS ने संयुक्त राष्ट्र (UAPA) अधिनियम, 1967 के तहत सोमवार देर रात पहली FIR दर्ज की है।

आतंकी संगठन ISIS की छत्तीसगढ़ में नेटवर्क बनाने की कोशिश। (फाइल फोटो)

आतंकी संगठन ISIS की छत्तीसगढ़ में नेटवर्क बनाने की कोशिश। (फाइल फोटो)

एक रायपुर और दूसरा भिलाई का रहने वाला

जिन 2 नाबालिगों की पहचान की गई है। उसमें एक रायपुर और दूसरा भिलाई का रहने वाला है। इनकी उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही हैं। खुफिया एजेंसी करीब डेढ़ साल से इन पर नजर बनाई हुई थी।

जांच एजेंसियों को इनके पास मिले मोबाइल से कई कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले मैसेज और वीडियो संदेश मिले हैं। ISIS इन नाबालिगों के जरिए से अंदरूनी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था।

एक लड़का रायपुर और दूसरा दुर्ग-भिलाई का रहने वाला है।

एक लड़का रायपुर और दूसरा दुर्ग-भिलाई का रहने वाला है।

फर्जी अकाउंट से युवाओं को बरगलाया जा रहा था

ATS के अनुसार इंस्टाग्राम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट से लगातार युवाओं को जोड़कर उकसावे, कट्टरपंथी प्रचार और जिहादी विचारधारा का प्रसार किया जा रहा था। हैंडलर भारतीय किशोरों को ग्रुप चैट में शामिल कर उनको कट्टरपंथी विचारधारा के लिए भड़का रहे थे। इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ में ISIS का मॉड्यूल खड़ा करने के लिए प्रेरित भी कर रहे थे।

स्थापना के बाद पहली FIR

2017 में ATS की स्थापना की गई। स्थापना के बाद यह पहली FIR हैं, जिसे ATS ने की है। इसके पहले स्थानीय पुलिस स्टेशन के माध्यम से UAPA की कार्रवाई की जाती थी। ATS के अधिकारियों का कहना है कि लगातार देश विरोधी तत्वों के साथ स्थानीय संपर्क की तलाश की जा रही है। आगे भी ATS की इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

…………………………

यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर में रह रहे 3 बांग्लादेशी मुंबई-एयरपोर्ट से अरेस्ट: 3 दिन की पुलिस रिमांड पर तीनों भाई, इराक भाग रहे थे; कई फेक डॉक्यूमेंट जब्त

रायपुर पुलिस और ATS ने 3 बांग्लादेशी भाइयों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

रायपुर पुलिस और ATS ने 3 बांग्लादेशी भाइयों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

रायपुर पुलिस और ATS ने 3 बांग्लादेशी भाइयों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। तीनों भाई रायपुर में अवैध रूप से रह रहे थे। इनके पास से फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज मिले हैं। यहां से तीनों इराक के बगदाद भाग रहे थे, लेकिन पकड़े गए। रायपुर से ही सभी फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

निरमा पाउडर की आड़ में बन रहा था जर्दा-गुटखा:किराए के गोदाम में फैक्ट्री,20 दिन से गायब हुआ आरोपी;शक होने पर पुलिस ने मारी रेड

June 24, 2026

Batra Dam Accident | Chhattisgarh Villagers Boat Capsizes; 2 Dead

June 24, 2026

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.