Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Illegal scrap worth Rs 6 lakh seized in Raigarh | रायगढ़ में 6 लाख का अवैध स्क्रैप पकड़ाया: भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा; सक्ती-जांजगीर के रहने वाले थे – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Illegal scrap worth Rs 6 lakh seized in Raigarh | रायगढ़ में 6 लाख का अवैध स्क्रैप पकड़ाया: भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा; सक्ती-जांजगीर के रहने वाले थे – Raigarh News

By adminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
kabad ke aaropi 1759768056
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आरोपी भूपदेवपुर की ओर से कबाड़ लेकर रायगढ़ आ रहे थे, तभी रास्ते में पकड़ाए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में माजदा वाहन में लोड 20 टन अवैध कबाड़ पकड़ाया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए है। आरोपी स्क्रैप को खपाने ले जा रहे थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद पतरापाली के पास पुलिस ने दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

.

मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। आरोपी पुलिस को देख भागने लगे थे। ऐसे में पुलिस ने उनका पीछा किया और कुछ ही दूर में रोक लिया। इसके बाद वाहन की तालाशी ली गई। उसमें लोड लोहे के एंगल, सरिया, सेंट्रिंग प्लेट, स्टील रॉड, स्क्रैप और कई गाड़ियों के कलपुर्जे मिले। दोनों आरोपी सक्ती और जांजगीर के रहने वाले थे।

इसी गाड़ी में कबाड़ लोड कर ले जा रहे थे।

इसी गाड़ी में कबाड़ लोड कर ले जा रहे थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, रविवार (5 अक्टूबर) रात को कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की माजदा ट्रक में भूपदेवपुर की ओर से अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है।

तब सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने जिंदल पार्किंग पतरापाली के पास घेराबंदी किया और वाहन के आने का इंतजार करने लगी। जहां कुछ देर बाद एक माजदा वाहन को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन को चलाते हुए भागने लगा था।

सक्ती और जांजगीर-चांपा जिला के आरोपी

पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की। जहां एक ने अपना नाम ओमप्रकाश लहरे (34 साल) निवासी डरई सक्ती जिला बताया और दूसरे ने सुभाष कुमार सूर्यवंशी (25 साल) निवासी जखे, जिला जांजगीर-चांपा बताया। इसके बाद पुलिस ने उनसे स्क्रैप परिवहन के कागजात पूछा, तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज नहीं होने की बात कही।

आरोपियों को जेल भेजा गया

पुलिस ने वाहन में लोड 6 लाख 4 हजार 800 रुपए का 20160 किलो ग्राम स्क्रैप के साथ माजदा वाहन को जब्त कर लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा दौरे में बदलाव:परिवार के साथ सिर्फ छिंदनार जाएंगे, यहीं बच्चों से संवाद करेंगे, CM साय भी नहीं आ रहे

April 22, 2026

अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई:वैशाली नगर में बाउंड्रीवाल तोड़ी, मुरूम डालकर प्लॉट काटे जा रहे थे, निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री जब्त

April 22, 2026

बिलासपुर से दिल्ली के लिए रात में फ्लाइट:5 साल बाद 3 मई से नाइट लैंडिंग की शुरुआत, हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068271
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1060
Views Last 30 days : 4102
Total views : 89231
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.