Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Foundation Day… PM Modi will stay in Raipur for 6.45 hours | छत्तीसगढ़ स्थापना-दिवस…​​​​​​​6 घंटे 45 मिनट रायपुर में बिताएंगे PM मोदी: बच्चों से ‘दिल की बात’, ट्राइबल-म्यूजियम-नई विधानसभा, ब्रह्मकुमारी भवन का लोकार्पण करेंगे; 6 रूट तय – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Foundation Day… PM Modi will stay in Raipur for 6.45 hours | छत्तीसगढ़ स्थापना-दिवस…​​​​​​​6 घंटे 45 मिनट रायपुर में बिताएंगे PM मोदी: बच्चों से ‘दिल की बात’, ट्राइबल-म्यूजियम-नई विधानसभा, ब्रह्मकुमारी भवन का लोकार्पण करेंगे; 6 रूट तय – Chhattisgarh News

By adminOctober 31, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 155 1761810751
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस (1 नवंबर) को नवा रायपुर ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन 6 घंटे से अधिक समय तक रायपुर में रहेंगे। राज्य के विकास, संस्कृति और आस्था से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। उनके कार्यक्रमों

.

पीएम मोदी रायपुर दौरे के दौरान सबसे पहले श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां वे 2,500 बच्चों से “दिल की बात” करेंगे। ये वे बच्चे हैं जिनकी हृदय सर्जरी इस संस्थान में नि:शुल्क हुई है। इसके बाद पीएम ‘शांति शिखर’ भवन का उद्घाटन करेंगे।

जिसे 1.5 एकड़ क्षेत्र में राजस्थानी महल की शैली में तैयार किया गया है। यह भवन पूरी तरह जन-दान से बना है और प्रदेश की पहली ऐसी इमारत है जिसमें प्रेस टेंसाइल बीम तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इस दिन प्रधानमंत्री देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का भी शुभारंभ करेंगे, जो 9.75 एकड़ में फैला है और आदिवासी नायकों की गाथा को जीवंत डिजिटल प्रस्तुति के रूप में दर्शाता है।

राजधानी में पीएम के सम्मान में 6 प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और थीम झांकियां सजाई जा रही हैं। नवा रायपुर इस बार सिर्फ राज्योत्सव नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक, तकनीकी और आध्यात्मिक संगम का गवाह बनने जा रहा है।

नवा रायपुर में पीएम मोदी के छह घंटे लंबे दौरे, लोकार्पण कार्यक्रमों और राज्योत्सव की खास झलकियों से जुड़ी पूरी जानकारी सिलसिलेवार इस रिपोर्ट में पढ़िए:-

image 33 1761816179
नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर' बनकर तैयार है।

नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर’ बनकर तैयार है।

इस खबर में देखिए कैसा दिखता है, नवा रायपुर में राजस्थानी महल जैसा ब्रह्मकुमारी ‘शांति-शिखर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर- एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का लोकार्पण करेंगे। इसे दान के पैसे से राजस्थानी महल के लुक में बनाया गया है।

जोधपुर के कारीगरों ने पिंक स्टोन से इस इमारत को तराशा है। इसके लिए 150 से अधिक ट्रकों में जोधपुर से पत्थर मंगवाए गए थे। भवन का निर्माण 15 जनवरी 2018 को शुरू हुआ था और 2023 में पूरा हुआ। 5 मंजिला भवन में LED स्क्रीन युक्त ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल मेडिटेशन हॉल, लाइब्रेरी और गेस्ट को ठहराने के लिए कमरा और डायनिंग हॉल भी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नंवबर को नवा रायपुर में 2500 बच्चों से दिल की बात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नंवबर को नवा रायपुर में 2500 बच्चों से दिल की बात करेंगे।

सत्य साईं मंदिर के परिसर में ​​​​​PM मोदी करेंगे ‘दिल की बात’, 37 हजार बच्चों की सफल हार्ट सर्जरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवा रायपुर में श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के 2500 बच्चों से दिल की बात करेंगे। ये हार्ट के सक्सेसफुल ऑपरेशन वाले बच्चे हैं। यह कार्यक्रम सत्य साईं मंदिर के परिसर में होगा। श्री सत्य साईं हेल्थ एंड हेल्थ ट्रस्ट के चेयरमैन सी श्रीनिवास ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान जैसे देशों से भी लोग शामिल होंगे।

सी. श्रीनिवास ने बताया कि, लोग ठीक होने के बाद अस्पताल नहीं लौटना चाहते, लेकिन पीएम से मिलने सभी उत्साहित हैं। यहां 37 हजार से ज्यादा बच्चों के हार्ट की सफल सर्जरी हो चुकी है। खास बात यह है कि यहां बिल काउंटर ही नहीं है। बच्चों के दिल की बीमारी का इलाज फ्री है। उन्होंने बताया कि रायपुर में देश का सबसे बड़ा नेशनल हेल्थकेयर स्किल सेंटर भी खोला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम नवा रायपुर में बना है। 1 नवंबर को पीएम मोदी म्यूजियम का शुभारंभ करेंगे।

देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम नवा रायपुर में बना है। 1 नवंबर को पीएम मोदी म्यूजियम का शुभारंभ करेंगे।

देखिए कैसा है, देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम

नवा रायपुर में देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है। शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय आदिवासी नायकों की वीरता, बलिदान और संघर्ष की कहानी बताने को तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य स्थापना दिवस पर इस संग्रहालय का शुभारंभ करेंगे। 9.75 एकड़ में बने इस संग्रहालय को बनने में करीब 3 साल 5 महीने का समय लगा है। डिजिटल म्यूजियम के निर्माण में लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। म्यूजियम में छोटी-बड़ी सब मिलाकर लगभग 40 से ज्यादा LED लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

पीएम मोदी के दौरे के दौरान 2 हजार पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी।

पीएम मोदी के दौरे के दौरान 2 हजार पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी।

PM के कार्यक्रम में जा रहे हैं, तो यह 6 रूट जरूर जान लीजिए

प्रधानमंत्री मोदी जिस रुट से आना जाना करेंगे, वहां प्रोटोकॉल के तहत अलग व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से आने वालों के लिए 6 रूट तय किए गए हैं। रोड शो की बैरिकेडिंग के लिए एयरपोर्ट से नवा रायपुर तक वन-वे कर दिया गया है। हर रूट के लिए एक क्यूआर कोड बनाया गया है, जिसे स्कैन करने पर कार्यक्रम स्थल का नक्शा और रास्ता मोबाइल पर दिखाई देगा।

लोकेशन के आधार पर कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंच सकेगा। जिस रूट से प्रधानमंत्री का आवागमन होगा। वहां आम लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए आम लोगों के लिए अलग रूट तय किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को 6 घंटे 45 मिनट नवा रायपुर में रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को 6 घंटे 45 मिनट नवा रायपुर में रहेंगे।

6 घंटे 45 मिनट रायपुर में बिताएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को 6 घंटे 45 मिनट नवा रायपुर में रहेंगे। इस दौरान 6 अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधानसभा के नए भवन और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे का शेड्यूल इतना टाइट है कि लंच का कोई समय तय नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि वे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के दौरान ही अल्पाहार लेंगे। नवा रायपुर में 6 स्थानों पर 6 से ज्यादा योजनाओं की झांकियां प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में बनाई जा रही हैं। इनमें ऑपरेशन सिंदूर, नक्सल मुक्ति, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना की झांकियां शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नर्रालगुड़ा गांव में जिम का सामान खुले में पड़ा हुआ है

May 26, 2026

Chhattisgarh Doctor Couple Padma Awarded

May 26, 2026

Bijapur Tendu Leaves Fire | Rs 10 Crore Loss Due to Security Lapse

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071993
Views Today : 54
Views Last 7 days : 1856
Views Last 30 days : 4945
Total views : 94662
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.