शनिवार की रात भी हाथी धान खरीदी केन्द्र में पहुंचा, जिसके बाद उस पर नजर रखी जा रही थी
रायगढ़ जिले के बंगुरसिया सर्किल में हर रात हाथी धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे है। जहां वह धान खाने के साथ साथ काफी मात्रा में फैला कर नुकसान भी कर रहे है। पिछले 3 रातों में हाथी ने 17 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही जुनवानी के 11 किसानों के
.
शनिवार (20 दिसंबर) की रात तकरीबन 8 बजे जंगल से निकलकर दंतैल धान खरीदी केन्द्र बंगुरसिया पहुंच गया। जब इसकी जानकारी वन विभाग को लगी, तो हाथी मित्र दल व वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि जिले में अभी 43 हाथियों की मौजूदगी है।

जुनवानी गांव में हाथी ने किसानों के सब्जी फसल को बर्बाद कर दिया
1 हफ्ते में 19 बोरी धान को नुकसान
हाथी ने पिछले 1 हफ्ते में 19 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया था। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ मात्रा में धान हाथी खा लेता है और काफी मात्रा में फैलाकर चला जाता है।
हाथी के आने की जानकारी लगने के बाद वन अमला भी मौके पर पहुंचकर उस पर नजर रख रहा है। ताकि किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान न हो सके।
11 किसानों का सब्जी फसल बर्बाद
बंगुरसिया सर्किल से लगे जुनवानी सर्किल में 1 हाथी ने 11 किसानों के सब्जी व केला फसल को बर्बाद किया है। जिसमें ननकी साहू, विदेशी साहू, मंगलू राम साहू, सेतकुमार मालाकार, कृष्ण गोपाल मालाकार, मथुरा मालाकार, नरेन्द्र मालाकार, गुरु यादव, रतन यादव, करुणा सागर मालाकार, साखीराम मालाकार शामिल है।
43 हाथियों की मौजूदगी
विभागीय रिकार्ड के अनुसार, शनिवार तक रायगढ़ वन मंडल 43 हाथियों की मौजूदगी है। जिसमें तमनार रेंज के पूंजीपथर बीट में 5, घरघोड़ा रेंज के छर्राटांगर में 2, रायगढ़ रेंज के बंगुरसिया पूर्व में 5, बंगुरसिया पश्चिम में 31 हाथियों के दल की मौजूदगी है। इसमें 13 नर, 22 मादा व 8 शावक शामिल है।
<
