Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Durg – Fight at Chowk VIDEO | सड़क पर साइड देने को लेकर चौक पर मारपीट,VIDEO: दुर्ग में मॉल के सामने जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस के सामने भी होती रही मारपीट – durg-bhilai News
Breaking News

Chhattisgarh Durg – Fight at Chowk VIDEO | सड़क पर साइड देने को लेकर चौक पर मारपीट,VIDEO: दुर्ग में मॉल के सामने जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस के सामने भी होती रही मारपीट – durg-bhilai News

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1 1761831857
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 1 1761831857

दुर्ग-भिलाई में मॉल के सामने बुधवार की रात सड़क पर साइड देने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। कार ड्राइवर और बाइक सवार के बीच हुई यह झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चलने लगे।

.

बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी घटना के दौरान बीच-बचाव करने में नाकाम दिखे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

लेफ्ट टर्न लाइन पर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मॉल के सामने बने चौक पर लेफ्ट टर्न के लिए अलग से एक लेन बनाई गई है। इसी लेन पर एक युवक ने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। उसी समय पीछे से एक कार चालक लेफ्ट टर्न लेने के लिए पहुंचा और बार-बार हॉर्न बजाने लगा।

काफी देर तक बाइक सवार रास्ता नहीं हटाया, जिससे कार चालक और बाइक सवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ती गई और देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन स्थिति तब तक बिगड़ चुकी थी।

पुलिस के सामने भी होती रही मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया था कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट जारी रही। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी घटना स्थल पर मौजूद हैं। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद हो रहा है।

बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर छोड़ा

बताया जा रहा है कि, घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया। देर रात तक दोनों ही पक्षों ने थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि अगर किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन आता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुछ दिन पहले भी हुई थी मारपीट, पुलिस कर्मियों को भी लगी थी चोट

स्थानीय लोगों ने बताया कि, मॉल के सामने मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले भी दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि पुलिस के जवानों को बीच-बचाव के दौरान चोटें आई थीं। बाद में पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों को जुलूस निकाला था। लोगों का कहना है कि मॉल के बाहर लेफ्ट टर्न वाले क्षेत्र में अक्सर ट्रैफिक जाम और झगड़े की स्थिति बनती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में ‘ब्लैकआउट’ से हाहाकार:दावे हवा-हवाई,अफसरों ने बंद किए फोन, आक्रोशित लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

May 17, 2026

6 करोड़ की फिरौती मांगने वाले किडनैपर्स, ‘बड़ी मां’ समेत सभी 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार;अपील खारिज

May 17, 2026

चंद मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़! प्रशासन का ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ सावधान! सीधे दर्ज होगी एफआईआर

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070735
Views Today : 84
Views Last 7 days : 1378
Views Last 30 days : 3870
Total views : 92284
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.