Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh durg bhilai survey on bhupesh baghel arrest6 people arrested | भूपेश की गिरफ्तारी पर सर्वे…6 लोगों को पकड़ा: भिलाई में कांग्रेसियों ने घेरा थाना, पूर्व CM बोले- अमित शाह जी, इन हथकडों से डरूंगा नहीं – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh durg bhilai survey on bhupesh baghel arrest6 people arrested | भूपेश की गिरफ्तारी पर सर्वे…6 लोगों को पकड़ा: भिलाई में कांग्रेसियों ने घेरा थाना, पूर्व CM बोले- अमित शाह जी, इन हथकडों से डरूंगा नहीं – Chhattisgarh News

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs11 11766251229 1766253930
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई में गाजियाबाद सर्वे टीम के सवालों को लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा किया।

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में कांग्रेसियों ने गाजियाबाद की कंपनी वाट्स इंडिया थिंक्स के 6 कर्मचारियों को पकड़ा है। सभी लोग पूर्व CM भूपेश बघेल की गिरफ्तारी होनी चाहिए की नहीं होनी चाहिए समेत अलग-अलग सवालों पर सर्वे कर रहे थे। इसी को लेकर कांग्रेसियों ने

.

कांग्रेसियों ने शराब घोटाला केस में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवालों पर आपत्ति जताई। इस बीच महापौर नीरज पाल, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी भट्टी थाने पहुंचे। थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की भीड़ जमा हो गई है। अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा है।

वहीं इन सबके बीच भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि अमित शाह जी! डरूंगा नहीं। तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर मुझे बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सर्वे करवा रहे हैं। सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए?

भिलाई में थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की भीड़ जमा हो गई है।

भिलाई में थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की भीड़ जमा हो गई है।

भूपेश ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सर्वे को लेकर कहा कि तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर मुझे बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सर्वे करवा रहे हैं। सर्वे एजेंसी की 70 टीमें छत्तीसगढ़ में जगह जगह जाकर लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए?

बघेल ने लिखा कि आज भिलाई में एक टीम के सदस्यों को मेरे साथियों ने पकड़ा तो राज खुला। ग़ज़ब के गृहमंत्री हैं. विधि सम्मत कार्रवाई करने की जगह सर्वेक्षण करवा रहे हैं। पहले महादेव सट्टा ऐप में मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए।

e3eb36c2 52a8 40c8 b1b3 d75a4c11bf2b 1766246963

PMO के अधिकारियों के ही सट्टेबाजी में चर्चे

उन्होंने कहा कि अब पीएमओ के अधिकारियों के ही सट्टेबाजी में होने के चर्चे होने लगे तो शराब घोटाले में घसीटने की कोशिश हो रही है। अमित शाह जी, सुन लीजिए, चाहे जो हथकंडा अपनाइए, छत्तीसगढ़ की जनता मेरे और कांग्रेस के साथ खड़ी है।

मैं कांग्रेस का सिपाही हूं. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोरों की परवाह नहीं की तो आपसे क्योंकर डरने लगे? न डरे हैं, न डरेंगे। लड़े हैं और लड़ेंगे।

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि बीजेपी का मकसद विपक्ष को फंसाना है।

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि बीजेपी का मकसद विपक्ष को फंसाना है।

बीजेपी का मकसद विपक्ष को फंसाना है- राकेश ठाकुर

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लोग किस तरह के काम करते हैं और किस तरह का सर्वे कर रहे हैं, इसकी बहुत सारी जानकारी हमारे पास आई है। ये लोग यूपी और पंजाब से आकर ऐसा काम कर रहे हैं। इसका मकसद विपक्ष को फंसाना है। जब हमें इसकी जानकारी मिली, तो हम लोग थाने आए।

उन्होंने बताया कि भिलाई में ये टीम सर्वे कर रही थी और इस दौरान उन्होंने डिटेल भी ली। इनमें सवाल था कि अगर शराब घोटाले में कोई अंदर गया है, तो क्या पूर्व सीएम को भी जेल जाना चाहिए। हम मांग करते हैं कि इन लोगों को हिरासत में लिया जाए और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सर्वे कर्मचारी और युवक के बीच बातचीत के वक्त की तस्वीर।

सर्वे कर्मचारी और युवक के बीच बातचीत के वक्त की तस्वीर।

iv0m8y 1766252679



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075237
Views Today : 359
Views Last 7 days : 3203
Views Last 30 days : 10031
Total views : 104260
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.