रायपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

CBSE 12वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के 33 हजार 987 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस साल रायपुर रीजन में 80.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। देशभर में रायपुर 18वें पोजीशन पर है।
नेशनल का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत है। पिछली बार की तुलना में रायपुर रीजन का प्रदर्शन 4.32 प्रतिशत तक गिरा है।
34 हजार बच्चों ने दिया था एग्जाम
CBSC 12वीं बोर्ड में छत्तीसगढ़ से कुल 34,187 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। एग्जाम में 33,987 स्टूडेंट्स ने भाग लिया, जिनमें 17,657 लड़के और 16,330 लड़कियां थीं। इनमें से 27,489 बच्चे पास हुए, जिनमें 14,026 लड़के और 13,463 लड़कियां शामिल हैं।
लड़कों में 79.44 प्रतिशत जबकि लड़कियों में 82.44 प्रतिशत पास हुए। कुल मिलाकर पूरे छत्तीसगढ़ में 80.88 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं। प्रदेश के कुल 506 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। 166 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।

मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी
CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

देशभर में रायपुर रीजन 18वें पोजीशन पर रहा।
हर विषय में 33% अंक लाना जरूरी
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल अंको के साथ हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना होगा। इससे कम अंक आने पर उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा।
जो छात्र 1 सब्जेक्ट में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का मौका दिया जाएगा। लेकिन 2 या उससे अधिक सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा 12वीं क्लास में बैठना होगा। सीबीएसई 12वीं 2025 में 88.39% अंक प्राप्त किए थे। जिसमें साल 2024 की तुलना में 0.41% की बढ़ोतरी हुई थी।
फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
एक या अधिक विषयों में पास नहीं होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
…………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी: 85.20% स्टूडेंट पास, पिछले साल से 3% कम; SMS भेजकर या Digilocker-Umang पर ऐसे चेक करें मार्कशीट

CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले साल से 3% कम है। कुल 94,028 छात्रों ने 90% से ज्यादा नंबर स्कोर किए हैं। वहीं, 17,113 बच्चों ने 95% से ज्यादा नंबर स्कोर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

<
