छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे दोपहर में गांव के तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान तीनों में गहरे पानी में समा गए। घटना पदेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हिरोलीपारा की है।
.
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे दोपहर में गांव के तालाब में नहाने गए थे। खेलते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।


तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले
मृतकों की पहचान मनिता हपका (6), नवीन हपका (4) और दिनेश कोरसा (5) के रूप में हुई है। ये तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। तीनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया है।
तालाब किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग
स्थानीय ग्रामीण कैलाश कोरसा ने बताया कि यह तालाब काफी गहरा है और हाल की बारिश के कारण इसका जलस्तर बढ़ गया था। उन्होंने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा के लिए तालाब किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने और अन्य सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
……………………………………….
हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत: अंबागढ़ में तालाब में नहाते वक्त डूबे, जगदलपुर में पैर फिसला, पत्थर खदान में गिरे

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी, जबकि जगदलपुर में 2 बच्चे डूब गए थे।
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में रविवार को तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, तभी गहरे पानी में समा गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
