टॉप न्यूज़

बिलासपुर में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंका:संसद मार्च पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, छात्रों की आवाज दबाने का आरोप




नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली में हुए छात्रों के संसद मार्च पर लाठीचार्ज के विरोध में बिलासपुर में भी प्रदर्शन हुआ। सोमवार को पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में संसद घेराव के लिए पहुंचे हजारों छात्रों और युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने की बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो पार्टी छात्रों के समर्थन में लगातार आंदोलन जारी रखेगी और आगे और बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button