5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

खेल-युवा कल्याण विभाग की ओर से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन एंटी-डोपिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 मई को शाम 4:30 बजे होगा। इसका उद्देश्य राज्य में स्वच्छ और डोपिंग मुक्त खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का आयोजन नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी इंडिया (NADA) के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों, कोच, खेल अधिकारियों और खेल संगठनों को डोपिंग के नुकसान, प्रतिबंधित दवाओं और एंटी-डोपिंग नियमों की जानकारी दी जाएगी।
खिलाड़ियों को बताए जाएंगे नियम और जिम्मेदारियां
ऑनलाइन सत्र में खिलाड़ियों को डोप टेस्ट प्रक्रिया, प्रतिबंधित पदार्थों और खिलाड़ियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा। विभाग ने राज्य के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों और खेल संगठनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील की है।
स्वच्छ खेल संस्कृति पर विभाग का जोर
संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य और खेलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्वच्छ खेल संस्कृति बेहद जरूरी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम खिलाड़ियों को सही जानकारी देने के साथ उन्हें डोपिंग से जुड़े जोखिमों के प्रति सतर्क बनाने में मदद करेंगे।

<
