![]()
पुलिस ने गेरवानी रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के टेण्डा नावापारा के धान खरीदी केन्द्र में 2 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में सहायक समिति प्रबंधक को पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद फरार दो आरोपियों की तालाश जारी थी। जहां एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ल
.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी को जिला खाद्य अधिकारी द्वारा गठित जांच दल खाद्य निरीक्षक घरघोड़ा और सहकारिता निरीक्षक घरघोड़ा ने टेण्डा नावापारा स्थित धान उपार्जन केंद्र का भौतिक सत्यापन किया।
जांच में पाया कि केंद्र में 7159.60 क्विंटल धान, 4108 नग खाली नया बारदाना, 426 नग मिलर बारदाना और 1854 नग पीडीएस बारदाना मौके पर नहीं है। इससे समिति को कुल 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 560 रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
बैंक के शाखा प्रबंधक ने लिखाई थी रिपोर्ट जिसके बाद अपेक्स बैंक तमनार के शाखा प्रबंधक विमल कुमार सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में सहायक समिति प्रबंधक मनोज गुप्ता, कम्पयूटर ऑपरेटर मुकेश यादव और भृत्य दिलीप राठिया के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इसके बाद पुलिस मामले में जांच कर रही थी।
गेरवानी रोड पर दूसरे आरोपी को पकड़ा जहां नावापारा टेण्डा निवासी मनोज गुप्ता सहायक समिति प्रबंधक को 8 सितबंर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपियों की तालाश पुलिस कर रही थी।
गुरूवार को मुकेश यादव की सूचना मिलने पर उसे गेरवानी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तालाश पुलिस कर रही है।
<
