सरकारी जमीन विवाद में दो पक्षों में झड़प,VIDEO:बलरामपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार, 1 गंभीर रूप से घायल, BNS की कई धाराओं में मामला दर्ज

![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंधला में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम गोंधला के पूर्व पारा स्थित शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर रामप्रसाद कुशवाहा और कामेश्वर उर्फ रामेश्वर कनौजिया के पक्ष के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें रामप्रसाद कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इन धाराओं में हुई कार्रवाई मेडिकल टेस्ट में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद बसंतपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 110/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(3) और 109(1) के तहत मामला कायम किया। 6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कामेश्वर उर्फ रामेश्वर कनौजिया (40), तिलेश्वर कनौजिया (42), रवि कनौजिया (22), राजकुमारी कनौजिया (62), सीता कनौजिया (37), ममता कनौजिया (42) कामेश्वर उर्फ रामेश्वर कनौजिया (40) आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी ग्राम गोंधला, थाना बसंतपुर के निवासी हैं। न्यायालय ने भेजा जेल सोमवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link




