छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई की ओर, अगले 48 घंटे में अनुकूल होंगे हालात

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब वापसी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए कंडीशन अनुकूल होने वाली है। गुरुवार को लगभग पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहा और कहीं पर भी बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई।

रायपुर में गुरुवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं मिनिमम टेम्परेचर 24.9 डिग्री रहा, यह भी नॉर्मल से 0.9 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा टेम्परेचर 34.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर 18.2 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज किया गया। अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम सूखा रहने का अनुमान है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की लाइन अब 32.5 डिग्री नॉर्थ से 23 डिग्री नॉर्थ तक पहुंच गई है। यह लाइन अभी गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया जैसे शहरों से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में गुजरात, मध्य प्रदेश और आसपास के कई इलाकों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए हालात फेवरेबल हो सकते हैं।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में टेम्परेचर में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राजनांदगांव 34.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। दूसरी तरफ पेंड्रारोड 18.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। अंबिकापुर में मैक्सिमम 31 और मिनिमम 19.4 डिग्री, बिलासपुर में 32.8 और 23.6 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ। जगदलपुर में मैक्सिमम टेम्परेचर 32.6 डिग्री रहा।

रायपुर में गुरुवार को दिन काफी गर्म रहा। दिन का पारा 33.4 डिग्री रहा जो नॉर्मल से एक डिग्री ज्यादा है। रात का पारा भी 24.9 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 0.9 डिग्री ऊपर है। शुक्रवार को भी राजधानी में मौसम साफ रहने वाला है और गर्मी बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button