टॉप न्यूज़

रात में कार से शराब तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार:कांकेर के कोरर थाना क्षेत्र में 132 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त




कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 132 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात को की गई। पुलिस को अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद चिल्हाटी चौक मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई। वहां से सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार (CG 05 M 7788) को रोककर तलाशी ली गई। कार में प्रेम कुमार सिन्हा, उमेंद्र बघेल और रोहित देवांगन सवार थे। इनके कब्जे से 7 पेटी सिंबा एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर, 8 पेटी जम्मू स्पेशल व्हिस्की और 1 पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब मिली। कुल 132.360 लीटर शराब की कीमत 73,320 रुपए बताई गई है। आरोपियों के पास से 25,000 रुपए नकद और तीन स्मार्टफोन मोबाइल भी जब्त किए गए। इनकी कीमत 1,20,000 रुपए है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। कुल मिलाकर 5,18,320 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button