छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 जिलों में 40-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून अब फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। रायपुर समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

इस बीच शुक्रवार रात करीब एक हफ्ते बाद रायपुर में तेज बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं।

मौसम विभाग के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

दूसरे अलर्ट में रायपुर के साथ सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर को शामिल किया गया है। इन जिलों में हल्की गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

बारिश के साथ बिजली गिरने और अचानक तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खुले स्थानों पर रहने और पेड़ या कमजोर संरचनाओं के पास जाने से बचने की सलाह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button