टॉप न्यूज़

CGVSK एप अपग्रेड:अब नेटवर्क नहीं होने पर भी लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी




शासकीय स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्या समीक्षा केंद्र (CGVSK) एप को अपग्रेड किया है। एप में ऑफलाइन मोड और बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा जोड़ी गई है। अब शिक्षक बिना इंटरनेट के भी स्कूल परिसर में चेक-इन कर सकेंगे। इससे प्रदेश के प्राथमिक से हायर सेकेंडरी स्कूलों और कार्यालयों में पदस्थ करीब 1.75 लाख शिक्षक-कर्मचारियों को राहत मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा बस्तर, सरगुजा, गरियाबंद और बिलासपुर संभाग के नेटवर्क विहीन दूरस्थ इलाकों में पदस्थ शिक्षकों को मिलेगा। पिछले महीने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने जितने दिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी, उतने ही दिनों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए थे। नेटवर्क की समस्या का हवाला देते हुए शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध किया था। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने तकनीकी खामियों के कारण वेतन नहीं काटने का आश्वासन दिया था। इसके बाद एप को अपग्रेड किया गया है। बिना नेटवर्क चेक-इन, बाद में सर्वर पर अपडेट: नई व्यवस्था में शिक्षक स्कूल पहुंचकर बिना इंटरनेट के बायोमैट्रिक चेक-इन कर सकेंगे। उपस्थिति का रिकॉर्ड मोबाइल में सुरक्षित रहेगा और डेटा या वाई-फाई नेटवर्क मिलते ही अपने आप मुख्य सर्वर पर अपडेट हो जाएगा। फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण से जीपीएस मिसमैच, गलत टाइमिंग और नेटवर्क के कारण हाजिरी दर्ज नहीं होने जैसी दिक्कतें भी कम होंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 25 अगस्त को रायपुर में शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें ऑनलाइन उपस्थिति से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों का मुद्दा उठा था। मंत्री ने जल्द राहत देने की बात कही थी। संयुक्त संचालक अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि एप अपग्रेड होने से शिक्षकों और कर्मचारियों को लाभ होगा। पहले मोबाइल में सुरक्षित, नेटवर्क मिलते ही सिंक
ऑफलाइन-फर्स्ट सिस्टम में इंटरनेट के बिना भी चेक-इन और बायोमैट्रिक पंच किया जा सकता है। हाजिरी की तारीख, समय, बायोमैट्रिक सत्यापन और जीपीएस डेटा मोबाइल में सुरक्षित रहता है। नेटवर्क मिलते ही यह मुख्य सर्वर से अपने आप सिंक हो जाता है। मोबाइल का जीपीएस सैटेलाइट से जुड़ता है, इसलिए लोकेशन दर्ज करने के लिए इंटरनेट जरूरी नहीं है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button