छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के एमबीबीएस इंटर्न्स को बड़ी सौगात, स्टाइपेंड बढ़कर 25,000 रुपये प्रतिमाह

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई पूरी करने वाले एमबीबीएस इंटर्न्स को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने इंटर्न्स को मिलने वाली प्रतिमाह शिष्यवृत्ति (स्टाइपेंड) की राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे पुनरीक्षित करने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इंटर्न्स को अब वर्तमान में मिल रहे स्टाइपेंड के स्थान पर पुनरीक्षित कर 25,000 रुपये प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति दी जाएगी।

यह संशोधित स्टाइपेंड 01 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। इस प्रस्ताव पर राज्य के वित्त विभाग (कंप्यूटर क्रमांक 465396) द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव पूरन लाल साहू द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है।

संचालक, चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश के सैकड़ों एमबीबीएस इंटर्न्स को सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button