Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘मोंथा’, इन इलाकों में 40 से 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘मोंथा’, इन इलाकों में 40 से 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

By adminOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29 10 2025 cg weather 17 08 20251029 83944
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मोंथा छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तूफानी हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

Publish Date: Wed, 29 Oct 2025 08:38:32 AM (IST)

Updated Date: Wed, 29 Oct 2025 09:17:18 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा चक्रवात 'मोंथा', इन इलाकों में 40 से 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मोंथा चक्रवात का असर

HighLights

  1. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दिखेगा ‘मोंथा’ का असर
  2. तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी
  3. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘मोंथा’ का असर अब धीरे-धीरे मध्य छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार 29 अक्टूबर को प्रदेश के मध्य और दक्षिण हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। चक्रवात का असर अगले 24 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर और कांकेर जिलों में हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। लोगों से सावधानी बरतने और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

मंगलवार को बिलासपुर में मौसम का रंग फिर बदला। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और शाम होते ही चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन रात अब भी गर्म रही। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

मंगलवार को बिलासपुर में दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक था। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और उमस का असर बना रहा, लेकिन शाम की ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी।

यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से बस्तर से चलने वाली सभी यात्री ट्रेनें निरस्‍त

बिलासपुर शहर में बदलते मौसम ने त्योहारों के बाद की दिनचर्या पर भी असर डाला है। लोग अब सुबह और शाम की हल्की ठंडक का आनंद ले रहे हैं। वहीं, किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं क्योंकि अचानक बारिश और तेज़ हवाओं से नुकसान की संभावना बनी हुई है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों बलरामपुर और सरगुजा में भी बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाव का प्रभाव देखा गया। सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में मंगलवार रात बारिश का दौर रहा। वहीं बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखा गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में धान से भरा ट्रैक्टर पलटा:सड़क पर बिखरे धान, ड्राइवर और मजदूर बाल-बाल बचे, कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित

May 7, 2026

Mumbai Indians Arrive Raipur For IPL Match | Hardik Pandya Absent

May 7, 2026

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069699
Views Today : 2
Views Last 7 days : 555
Views Last 30 days : 3680
Total views : 90743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.