Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: चक्रवात ‘दितवाह’ का असर खत्म, अब कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ेगी ठिठुरन
Breaking News

CG Weather Update: चक्रवात ‘दितवाह’ का असर खत्म, अब कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ेगी ठिठुरन

By adminDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 12 2025 cg weather winter 2025123 71955
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG ka Mausam: प्रदेश में चक्रवाती तूफान दितवाह का असर समाप्त होने के बाद मौसम फिर साफ हो गया है। इसके साथ ही एक बार फिर पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अलगे कुछ दिनों में पारा तेजी से नीचे गिरने की संभावना है। हालांकि बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा।

Publish Date: Wed, 03 Dec 2025 07:11:39 AM (IST)

Updated Date: Wed, 03 Dec 2025 07:21:54 AM (IST)

CG Weather Update: चक्रवात 'दितवाह' का असर खत्म, अब कड़ाके की ठंड के साथ बढ़ेगी ठिठुरन
प्रदेश में फिर बढ़गी ठिठुरन

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.5 डिग्री दर्ज
  2. अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री सेल्सियस
  3. बुधवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में ठिठुरन फिर बढ़ेगी। चक्रवाती तूफान का असर समाप्त होने के बाद फिलहाल आसमान साफ़ है और बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब (चक्रवाती परिसंचरण) सक्रिय है, जो धीरे-धीरे दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों में इसके कमज़ोर पड़ने की संभावना जताई गई है। जिससे प्रदेश में बादलों की स्थिति कम हो गई है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। माना एयरपोर्ट में अधिकतम 27.7 और बिलासपुर में 27 डिग्री रहा। पेंड्रा, अंबिकापुर और जशपुर में सुबह-शाम की नमी 96 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे ठंड का असर और बढ़ने लगा है।

हवा में नमी, सामान्य से कम पारा

मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। सुबह की नमी 80 प्रतिशत और शाम को 57 प्रतिशत रही। हवा की औसत रफ्तार 2 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार

मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। रायपुर में 3 दिसंबर को सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रह सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:डेयरी संचालक ने कार्रवाई के दौरान जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

June 14, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आचार्य पदारोहण महोत्सव:16 से 18 जून तक इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, 71 साल बाद मिलेगी आचार्य की पदवी

June 14, 2026

CG Constable Refuses Bribe Refund, Asks for SP Complaint

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073969
Views Today : 947
Views Last 7 days : 2520
Views Last 30 days : 7185
Total views : 98984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.