Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG News: शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन रोजगार को लेकर तीखी बहस, बेरोजगारी भत्ता योजना पर उठे सवाल
Breaking News

CG News: शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन रोजगार को लेकर तीखी बहस, बेरोजगारी भत्ता योजना पर उठे सवाल

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 12 2025 winter session 20251216 05312
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रदेश में बेरोजगारी और युवाओं के रोजगार को लेकर सदन में तीखी बहस हुई। जिसमें विपक्ष ने रोजगार और बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर सरकार से सवाल किए। वहीं इस पर तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सदन में जबाव दिया।

Publish Date: Tue, 16 Dec 2025 12:48:36 AM (IST)

Updated Date: Tue, 16 Dec 2025 12:54:07 AM (IST)

CG News: शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन रोजगार को लेकर तीखी बहस, बेरोजगारी भत्ता योजना पर उठे सवाल
रोजगार को लेकर सदन तीखी बहस

HighLights

  1. रोजगार को लेकर सदन में उठा मामला, तीखी बहस
  2. हंगामे के बाद सदन से बहार निकले विपक्ष के विधायक
  3. एक वर्ष में 14 हजार युवाओं को रोजगार दिलवाने का लक्ष्य

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को युवाओं के रोजगार पंजीयन और बेरोजगारी भत्ता के मामले में विपक्ष ने हंगामा मचाया। बस्तर के विधायक बघेल लखेश्वर ने पूछा कि बेरोजगारों का पंजीयन कितना हुआ है और उनके लिए सरकार द्वारा क्या प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि एक अप्रैल 2024 तक प्रदेश में पंजीकृत रोजगार इच्छुकों की संख्या 11 लाख 39 हजार 656 है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले और प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए गए हैं। बीते दो वर्षों में रोजगार मेलों के माध्यम से 5,314 और प्लेसमेंट कैंपों से 4,149 युवाओं का चयन हुआ है। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी भत्ता योजना बंद नहीं है, इसके बाद भी सरकार बेरोजगार युवाओं को इसका लाभ नहीं दे रही है।

मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि हम युवाओं का कौशल विकास कर रहे हैं। वे रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बने, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

मंत्री खुशवंत और पूर्व मंत्री उमेश पटेल के बीच बहस

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि पिछली सरकार के दौरान युवा पंजीयन के लिए रोजगार कार्यालय में चक्कर लगाते थे। हमने ऑनलाइन व्यवस्था की। इस पर पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री और खरसिया के कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने आपत्ति दर्ज की और कहा कि उनकी सरकार में ही ऑनलाइन व्यवस्था हो गई थी। पूर्व और वर्तमान तकनीकी शिक्षा मंत्री के बीच बहस हुई।

मंत्री खुशवंत ने आगे बताया कि सरकार का लक्ष्य एक वर्ष में 14 हजार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा था, जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनने वालों का भाजपा में लगातार बढ़ा कद, नितिन नवीन, नड्डा और माथुर तक, पढ़ें दिलचस्प सफर

भूपेश बोले- बेरोजगारों को धोखा दिया

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यदि बेरोजगारी भत्ता देने की योजना बंद नहीं की गई है, तो सरकार युवाओं को भत्ता क्यों नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घोषणा पत्र और बजट दोनों में बेरोजगारी भत्ता देने का उल्लेख है, लेकिन धरातल पर इसे लागू नहीं किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075010
Views Today : 96
Views Last 7 days : 2742
Views Last 30 days : 9162
Total views : 103104
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.