Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG News: महानदी जल विवाद सुलझाने के लिए हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक 22 दिसंबर को
Breaking News

CG News: महानदी जल विवाद सुलझाने के लिए हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक 22 दिसंबर को

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
15 12 2025 mahanadi disput
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: महानदी जल विवाद (Mahanadi water dispute) को सुलझाने के लिए ओडिशा सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की पहली बैठक 22 दिसंबर को शाम चार बजे लोक सेवा भवन में होगी। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकबर्धन सिंह देव इसकी अध्यक्षता करेंगे

Publish Date: Mon, 15 Dec 2025 01:31:52 PM (IST)

Updated Date: Mon, 15 Dec 2025 01:36:41 PM (IST)

CG News: महानदी जल विवाद सुलझाने के लिए हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक 22 दिसंबर को
महानदी जल विवाद सुलझाने के लिए हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक 22 दिसंबर को होगी।

HighLights

  1. अलग-अलग मोर्चों पर हो रही है बातचीत
  2. ओडिशा सरकार ने कमेटी का गठन किया है
  3. ओडिशा के उपमुख्यमंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए ओडिशा सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की पहली बैठक 22 दिसंबर को शाम चार बजे लोक सेवा भवन में होगी। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकबर्धन सिंह देव इसकी अध्यक्षता करेंगे, जबकि कमेटी के अन्य सदस्य और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हालांकि यह मामला अब भी ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है।

अलग-अलग मोर्चों पर बातचीत

ओडिशा और छत्तीसगढ़ सरकार अलग-अलग मोर्चों पर बातचीत कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर बनी इस कमेटी में भाजपा, बीजद और कांग्रेस के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसके अलावा महानदी से जुड़े जिलों के विधायक भी सदस्य हैं। कमेटी का उद्देश्य विवाद के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का विश्लेषण कर समाधान की दिशा में मार्गदर्शन देना है।

क्या कहना है ओडिशा के विधायक का?

कमेटी गठन के बाद ओडिशा के विधायक जयनारायण मिश्रा ने जानकारी दी कि पिछली सरकार का ट्रिब्यूनल जाने का निर्णय गलत था और इसके लिए राजनीतिक समाधान आवश्यक था। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल जाने से प्रक्रिया में देरी हुई। उनका मानना है कि जैसे छत्तीसगढ़ ने महानदी पर बैराज बनाया, वैसे ही ओडिशा को भी हीराकुद डैम के नीचे और बैराज बनाने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजनीतिक समाधान और कमेटी के प्रयास से विवाद समाप्त होगा।

क्या कहना है कमेटी के सदस्य का?

कमेटी की सदस्य सोफिया फिरदौस का कहना है कि नौ साल बाद ऐसी कमेटी बनना महत्वपूर्ण है। न्यायिक प्रक्रिया में अक्सर देरी होती है। इसलिए यह कमेटी विवाद का त्वरित और प्रभावी समाधान निकालने में मदद करेगी। कमेटी की पहली बैठक को लेकर ओडिशा में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक चर्चा चल रही है और इसे विवाद सुलझाने का ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।

पानी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी कमेटी

कहा जा रहा है कि यह कमेटी महानदी के पानी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी और राज्य में तकनीकी तथा प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को आवश्यक मार्गदर्शन देगी।

यह भी पढ़ें- Mahanadi Water Dispute: ओडिशा ने मांगा बेसिन से अधिक पानी… CG असहमत, ट्रिब्यूनल ने राज्यों को दिया मौका

कमेटी में ये हैं आठ सदस्य

कमेटी के आठ सदस्यों में ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी, कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, उद्योग मंत्री संपदा चंद्र स्वैन, गवर्नमेंट चीफ विजिलेंट सरोज कुमार प्रधान, बीजद विधायक निरंजन पुजारी, संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्रा और कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075006
Views Today : 90
Views Last 7 days : 2736
Views Last 30 days : 9156
Total views : 103098
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.