Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG News: जमीन लेकर भी नहीं लगाया उद्योग, 240 उद्यमियों का भूखंड आवंटन रद
Breaking News

CG News: जमीन लेकर भी नहीं लगाया उद्योग, 240 उद्यमियों का भूखंड आवंटन रद

By adminDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 12 2025 land 2025123 133712
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए जमीन लेकर उद्योग स्थापित नहीं करने वाले 240 उद्यमियों पर अब सीएसआइडीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपित उद्यमियों ने वर्षों पहले सस्ती दरों पर भूखंड तो ले लिए मगर न तो उद्योग लगाए और न ही बकाया राशि का भुगतान किया।

Publish Date: Wed, 03 Dec 2025 01:36:15 PM (IST)

Updated Date: Wed, 03 Dec 2025 01:37:37 PM (IST)

CG News: जमीन लेकर भी नहीं लगाया उद्योग, 240 उद्यमियों का भूखंड आवंटन रद
जमीन लेकर भी नहीं लगाया उद्योग, 240 उद्यमियों का भूखंड आवंटन रद।

HighLights

  1. सीएसआइडीसी ने की बड़ी कार्रवाई
  2. आरोपित उद्यमियों ने बकाया राशि नहीं दी
  3. उचित कारण बताने वालों को राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए जमीन लेकर उद्योग स्थापित नहीं करने वाले 240 उद्यमियों पर अब सीएसआइडीसी ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। आरोपित उद्यमियों ने वर्षों पहले सस्ती दरों पर भूखंड तो ले लिए, मगर न तो उद्योग लगाए, न उत्पादन शुरू किया और न ही बकाया राशि का भुगतान किया।

राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति में दी गई रियायतों का लाभ लेने के लिए कई उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों रायपुर, बिलासपुर, उरला, सिलतरा, सिरगिट्टी, तिफरा सहित मेगा इंडस्ट्रियल जोंन्स और रायगढ़ में भूखंड हासिल किए थे। लेकिन निर्धारित समयावधि बीतने के बाद भी न तो भवन निर्माण हुआ, न मशीनें लगीं, न ही रोजगार पैदा हुए।

जांच कर भूखंड वापस लेने की तैयारी

प्रबंध संचालक के अनुसार, कुछ उद्यमियों ने केवल औपचारिकता के नाम पर चारदीवारी बनाकर काम शुरू दिखाने की कोशिश की। ऐसे मामलों की जांच कर भूखंड वापस लेने की तैयारी है। जहां बिल्कुल काम नहीं हुआ, वहां तत्काल प्रभाव से आवंटन निरस्त किया जा चुका है।

जारी किया गया था नोटिस

पिछले एक वर्ष के भीतर ही 240 भूखंड आवंटन रद किए गए हैं। कई आरोपित उद्यमियों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीएसआइडीसी ने सख्त कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें- नवा रायपुर में बनेगी अत्याधुनिक प्रयोगशाला, बढ़ेगी खाद्य और दवा जांच क्षमता

उचित कारण बताने वालों को राहत

सीएसआइडीसी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उद्यमी देरी का ठोस कारण प्रस्तुत करता है, तो समिति उसकी समीक्षा करेगी। उपयुक्त कारण पाए जाने पर सीमित मोहलत दी जाएगी। अन्यथा भूखंड का अधिपत्य तुरंत वापस लेकर दूसरे इच्छुक और सक्षम उद्यमी को आवंटित कर दिया जाएगा।

उद्योग लगाने के इरादे से जमीन लेकर कब्जा करके रखा गाय था। ऐसे आवंटियों को नोटिस दिया गया। जिन्होंने उचित जवाब नहीं दिया उन सब के आवंटन रद कर दिए गए हैं।

-विश्वेश कुमार, प्रबंध संचालक,सीएसआइडीसी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:डेयरी संचालक ने कार्रवाई के दौरान जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

June 14, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आचार्य पदारोहण महोत्सव:16 से 18 जून तक इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, 71 साल बाद मिलेगी आचार्य की पदवी

June 14, 2026

CG Constable Refuses Bribe Refund, Asks for SP Complaint

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073969
Views Today : 952
Views Last 7 days : 2525
Views Last 30 days : 7190
Total views : 98989
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.