Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Case of meat-like pieces found in syrup | रायपुर में सिरप में मांस जैसा टुकड़ा मिलने का मामला: 10 दिन बाद भी नहीं आई जांच रिपोर्ट, न दवा कंपनी पर कार्रवाई – Raipur News
Breaking News

Case of meat-like pieces found in syrup | रायपुर में सिरप में मांस जैसा टुकड़ा मिलने का मामला: 10 दिन बाद भी नहीं आई जांच रिपोर्ट, न दवा कंपनी पर कार्रवाई – Raipur News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs131765036444 1765871665
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस जैसा टुकड़ा मिलने का मामला सामने आए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो जांच रिपोर्ट सामने आई है और न ही संबंधित दवा कंपनी पर कोई कार्रवाई की गई है।

.

मामले के उजागर होने के बाद दवा की खरीदी और वितरण पर रोक जरूर लगा दी गई थी, लेकिन सिरप में आखिर क्या मिला था, क्या सभी बोतलों में यही समस्या थी और आगे दवा कंपनी पर क्या कार्रवाई होगी, इन सवालों पर अब भी स्थिति साफ नहीं है।

इसी सिरप में निकला था मांस जैसा टुकड़ा

इसी सिरप में निकला था मांस जैसा टुकड़ा

48 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कदम उठाते हुए संबंधित बैच की दवा की सप्लाई और उपयोग पर रोक लगाई थी। हालांकि, जांच रिपोर्ट नहीं आने से अब तक यह तय नहीं हो सका है कि यह लापरवाही थी या किसी तरह की मिलावट।

घटना सामने आने के बाद औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसी बैच की 48 सिरप की शीशियां जब्त कर लैब जांच के लिए भेज दी हैं। यह कैल्शियम सिरप कैलसिड कंपनी का बताया जा रहा है, जिसकी खरीदी सीएमएचओ कार्यालय के निर्देश पर की गई थी।

सिरप रायपुर जिले के लगभग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्लाई की गई थी। जांच पूरी होने तक जिलेभर में इस सिरप के उपयोग पर रोक लगा दी गई है।

सिरप में निकला था मांस जैसा टुकड़ा।

सिरप में निकला था मांस जैसा टुकड़ा।

ऐसे सामने आया पूरा मामला

देवपुरी की रहने वाली गर्भवती महिला देविका साहू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कैल्शियम सिरप दिया गया था। महिला ने बताया कि सिरप पीते समय उसे इसके स्वाद और गंध में कुछ अजीब लगा। पहले उसने इसे सामान्य समझकर नजर अंदाज किया, लेकिन अगले दिन दोबारा वही स्थिति बनी।

शक होने पर महिला ने सिरप की शीशी अपने पति को दिखाई। पति ने जब बोतल को रोशनी में ध्यान से देखा, तो अंदर लाल-भूरे रंग का मांस जैसा टुकड़ा तैरता हुआ नजर आया। यह देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत बोतल लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।

सीएमएचओ का बयान

CMHO मिथलेश चौधरी ने कहा- रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई।

CMHO मिथलेश चौधरी ने कहा- रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई।

खरीदी सीएमएचओ स्तर पर हुई थी

जांच अधिकारियों के मुताबिक, इस सिरप की खरीदी सीएमएचओ कार्यालय स्तर पर की गई थी और पूरे जिले में इसका वितरण किया गया था। घटना के बाद सीएमएचओ ने संबंधित बैच पर रोक लगाने और सभी स्वास्थ्य केंद्रों से सिरप की शीशियां वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं।

अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि सिरप में मिला पदार्थ क्या था और दवा कंपनी की लापरवाही सामने आने पर उस पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एएसपी के कमरे का ताला तोड़ा, सामान बेमेतरा भेजा:बिना अनुमति सामान भेजने पर डीजीपी से जांच और कार्रवाई की मांग

June 9, 2026

दीपका में भ्रष्टाचार के आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने जांच की मांग:कहा- पार्षदों ने निजी घरों में लगाए बोरवेल, बस स्टैंड पर किया अवैध कब्जा

June 9, 2026

प्रभारी मंत्री बोले- आपसी समन्वय के साथ काम करें जनप्रतिनिधि-अधिकारी:सरगुजा में अधिकारियों की ली विभागवार समीक्षा बैठक, कहा- बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073007
Views Today : 8
Views Last 7 days : 287
Views Last 30 days : 5628
Total views : 96534
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.