Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Car and tanker collide in Korba…2 dead | कोरबा में कार और टैंकर भिड़ंत…2 की मौत: सूरजपुर के कार सवार इलाज कराने जा रहे थे बिलासपुर, 4 गंभीर घायल – Korba News
Breaking News

Car and tanker collide in Korba…2 dead | कोरबा में कार और टैंकर भिड़ंत…2 की मौत: सूरजपुर के कार सवार इलाज कराने जा रहे थे बिलासपुर, 4 गंभीर घायल – Korba News

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09e0691b 29a9 47cf b5c4 10c5530e66e5 1766310803484
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मार्ग पर शनिवार को सड़क हादसा हुआ। यहां एक अल्टो कार और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अल्टो कार पूरी तरह टूट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने इला

.

जानकारी के मुताबिक, अल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। ये सभी सूरजपुर जिले के निवासी थे और बिलासपुर इलाज कराने जा रहे थे। तानाखार के पास सामने से आ रहे डीजल टैंकर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

इस हादसे में सूरजपुर निवासी 36 वर्षीय जुगनू खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।

da017338 19b8 43f3 a232 679a0382ca3c 1766310803483

सभी घायलों की हालत गंभीर

घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत गंभीर बताई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।

बिलासपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत

रविवार सुबह बिलासपुर में इलाज के दौरान 24 वर्षीय तौकीर खान की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक तौकीर खान की जल्द ही शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारियां परिवार में चल रही थीं। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी

करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। लगभग दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार देखी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर करीब आधे घंटे बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया।

ac615571 a9c4 4a99 8cb4 74abfc759dd5 1766310803481



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075250
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2192
Views Last 30 days : 9851
Total views : 104273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.