Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Booth workers make everyone from Panch to MP: Maravi | बूथ कार्यकर्ता ही बनाते हैं पंच से लेकर सांसद: मरावी – Surajpur News
Breaking News

Booth workers make everyone from Panch to MP: Maravi | बूथ कार्यकर्ता ही बनाते हैं पंच से लेकर सांसद: मरावी – Surajpur News

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 17662370026946a34a149a3 1000564542
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 17662370026946a34a149a3 1000564542

.

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण और संगठनात्मक कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला रामानुजनगर स्थित मंगल भवन में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य दूसरे चरण में होने वाले कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित व प्रेरित करना रहा।

कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी शिवनाथ यादव, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, कोरिया के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू व जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने की। कार्यशाला में बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 को एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया। संगठन प्रभारी शिवनाथ यादव ने कहा मतदाता सूची का यह गहन पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2003 के बाद कराया जा रहा है, जिसे मतदाता सूची का शुद्धिकरण भी कहा जाता है।

पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है, अब दूसरे चरण में बीएलए-2 की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि इस चरण में गंभीरता से कार्य किया गया तो इसका लाभ पार्टी के साथ-साथ स्थानीय चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कार्यकर्ताओं से दूसरे चरण में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान करते हुए कहा बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, विधायक और सांसद बनाते हैं। वहीं कृष्ण बिहारी जायसवाल ने मतदाता सूची में संभावित गड़बड़ियों को रोकने और हर योग्य मतदाता का नाम जुड़वाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम को भीमसेन अग्रवाल व रामकृपाल साहू ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग ने किया। स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानुजनगर पवन सिंह ने और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी रामानंद जायसवाल ने किया। कार्यशाला में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075237
Views Today : 359
Views Last 7 days : 3203
Views Last 30 days : 10031
Total views : 104260
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.