Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP Targets Congress with Three AI-Generated Clips | भाजपा का AI वीडियो..भूपेश-बघेल को जीत का सपना देखते दिखाया: बैज बोले- फर्जी वीडियो बनाना उनका काम, चंद्राकर ने कहा- कांग्रेस में भरे पड़े चोर-डकैत – Chhattisgarh News
Breaking News

BJP Targets Congress with Three AI-Generated Clips | भाजपा का AI वीडियो..भूपेश-बघेल को जीत का सपना देखते दिखाया: बैज बोले- फर्जी वीडियो बनाना उनका काम, चंद्राकर ने कहा- कांग्रेस में भरे पड़े चोर-डकैत – Chhattisgarh News

By adminOctober 12, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 19 3 1760242838
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में एआई वीडियो से राजनीति में घमासान। ये वीडियो भाजपा ने जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियां अब एक-दूसरे पर आरोप लगाने के लिए असली वीडियो की बजाय एआई (Artificial Intelligence) से बनाए गए वीडियो का इस्तेमाल कर रही हैं। भाजपा ने कांग्रेस का तीन AI जेनरेटेड वीडियो जारी किया है।

.

भाजपा के इस एआई वीडियो से राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं इसलिए अब वे फर्जी वीडियो बना रहे।

वहीं, विधायक अजय चंद्राकर ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जांजगीर में एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ा गया। तो ऐसे चरित्र तो कांग्रेस की ताज के नगीने हैं। आदमी कहां से लाएंगे, जब चोर-डकैत भरे पड़े हैं।

पहला वीडियो

जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों पर गंभीर आरोपों को उजागर करने वाला AI वीडियो भाजपा ने बनाया।

जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों पर गंभीर आरोपों को उजागर करने वाला AI वीडियो भाजपा ने बनाया।

दूसरा वीडियो

AI जनरेटेड वीडियो भाजपा ने जारी किया है, जिसमें आदिवासी नेताओं के अपमान का जिक्र है।

AI जनरेटेड वीडियो भाजपा ने जारी किया है, जिसमें आदिवासी नेताओं के अपमान का जिक्र है।

तीसरा वीडियो

कांग्रेस की जीत का सपना देखते हुए भूपेश बघेल, जिसे भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर डाला है।

कांग्रेस की जीत का सपना देखते हुए भूपेश बघेल, जिसे भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर डाला है।

जानिए क्या है इस वीडियो में

एक वीडियो में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों पर गंभीर आरोपों को उजागर किया गया है। दूसरे वीडियो में कांग्रेस में आदिवासी नेताओं के अपमान का जिक्र है तो तीसरे में भूपेश बघेल को दिखाया गया है, जिसमें वो असम और बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का सपना देख रहे हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग जिलाध्यक्षों के नाम पर चर्चा कर रही है। इसमें कहा जा रहा है कि सुकमा से कवासी लखमा और बीजापुर से विजय शाह को जिलाध्यक्ष बना दिया जाए, लेकिन एक पर शराब घोटाले का आरोप है और दूसरा भाजपा नेता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। रायपुर के आसिफ मेमन का भी नाम सामने रखा गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

फर्जी वीडियो बनाना ही रह गया है भाजपा का काम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के एआई वीडियो पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, भाजपा के पास फर्जी वीडियो और फर्जी पोस्टर बनाने का ही काम रह गया है। असली मुद्दों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर

भाजपा का कांग्रेस पर निशाना

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि पहले कांग्रेस का संगठन नहीं था कि उन्हें संगठन के सृजन की जरूरत पड़ गई। जांजगीर में एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ा गया। तो ऐसे चरित्र तो कांग्रेस की ताज के नगीने हैं। आदमी कहां से लाएंगे, जब चोर-डकैत भरे पड़े हैं। ये उनकी संपत्ति है।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा, जो कांग्रेस के चरित्र में है, वही एआई के चित्र में दिख रहा है।

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

कांग्रेस ने बिजली बिल पर AI से घेरा था सरकार को

बता दें कि कांग्रेस भी पहले एआई का इस्तेमाल कर चुकी है। बिजली बिल के मुद्दे पर कांग्रेस ने एक एआई वीडियो बनाकर सरकार पर तंज कसा था।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि एआई आने वाले समय में राजनीतिक प्रचार का बड़ा हथियार बन सकता है। हालांकि, इसके साथ नैतिक जिम्मेदारी भी जरूरी है।

वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार ने कहा, डिजिटल युग में राजनीतिक युद्धभूमि बदली है। ये तभी तक खतरनाक नहीं है, जब तक नैतिकता बनी हुई है।

वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार

वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार

……………………………..

राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

भूपेश को भाजपा ने, साय को कांग्रेस ने जानवर बनाया:दोनों पार्टियों के कार्टून पर बवाल, एक दूसरे पर आरोप मढ़ रही पार्टियां

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर जंग।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर जंग।

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल-केते एक्सटेंशन जैसे मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस नेताओं की जुबानी जंग अब सोशल मीडिया वॉर में तब्दील हो गई है। दोनों दल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक कार्टून और मीम बनाकर वायरल कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12,850 एमएल नशीले इंजेक्शन जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार:अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, झारखंड से अंबिकापुर ले जा रहे थे

June 11, 2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे:भाजपा मंडल चारामा ने की पूजा-अर्चना, प्रगति की कामना

June 10, 2026

शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म:सालभर किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया अबॉर्शन फिर बातचीत की बंद, कोचिंग संचालक को उम्रकैद

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073464
Views Today : 1
Views Last 7 days : 713
Views Last 30 days : 5928
Total views : 97047
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.