Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP leader called two shooters from UP and opened fire. | कांग्रेस बोली- BJP नेता ने शूटर-बुलवाकर गोली चलवाई: कोरबा में लव-जिहाद मामला..कोर्ट में मैरिज के लिए देने वाले थे आवेदन, उससे पहले हमला – Chhattisgarh News
Breaking News

BJP leader called two shooters from UP and opened fire. | कांग्रेस बोली- BJP नेता ने शूटर-बुलवाकर गोली चलवाई: कोरबा में लव-जिहाद मामला..कोर्ट में मैरिज के लिए देने वाले थे आवेदन, उससे पहले हमला – Chhattisgarh News

By adminSeptember 28, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
images 8 1759034668
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कथित लव जिहाद के आरोप के बीच फायरिंग हुई है। 25 सितंबर को ग्राम कसनियां के रहने वाले मेमन परिवार के घर शूटरों ने देसी कट्टे से गोली चलाई और भाग गए थे। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर

.

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने 27 सितंबर की रात पकड़ा है। उसी ने उत्तर प्रदेश से शूटर बुलवाकर वारदात को अंजाम दिया था। इधर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपी शक्ति सिंह को भाजपा का मंडल महामंत्री बताया है, हालांकि पार्टी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्य आरोपी शक्ति सिंह पुलिस हिरासत में है।

मुख्य आरोपी शक्ति सिंह पुलिस हिरासत में है।

ये है पूरा मामला

ग्राम कसनियां में सिकंदर मेमन अपने परिवार के साथ रहते हैं। मकान के सामने ही उनकी एक दुकान है। गुरुवार (26 सितंबर) की रात परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। तभी लगभग 9:45 बजे उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर वे घर से बाहर निकले। इस दौरान एक बाइक सवार युवक घर के सामने खड़ा था।

परिवार के सदस्यों को बाहर निकलते देख उसने दूसरी बार गोली चला दी। फायरिंग होते देख परिवार के सदस्य तुरंत घर के अंदर चले गए। बदमाशों की चलाई गई एक गोली शटर में जा लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे के पार हो चुकी थी। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

भागते वक्त लोगों ने आरोपी को पकड़ा

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग रहा था, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े भी बदल लिए थे। लेकिन इलाके के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा शहर के हर्ष सिंह और आशीष जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया था। इनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी भी 27 सितंबर को पकड़ाया है।

युवक बोला- पहले से मिल रही थी धमकियां

तौसीफ मेमन ने बताया कि उनका हिंदू लड़की से शादी को लेकर जो मामला चल रहा है, उसे लेकर वे पहले हाईकोर्ट गए थे। कोर्ट ने उन्हें स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह करने का सुझाव दिया था। इसके बाद उन्होंने अपर कलेक्टर कार्यालय में शादी के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन 18 सितंबर को वह आवेदन खारिज कर दिया गया।

तौसीफ ने कहा हम गुरुवार को जिला अदालत (डिस्ट्रिक्ट कोर्ट) में दोबारा आवेदन देने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही हमारे घर पर फायरिंग हो गई।

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्हें फोन और वॉट्सऐप के जरिए धमकियां मिल रही थीं। धमकी देने वाला खुद को विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा बता रहा था। तौसीफ ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि अब तक इस मामले में 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कोर्ट मैरिज को लेकर हाईकोर्ट में चल रहा मामला

तौसीफ के चाचा सिकंदर मेमन ने बताया, मेरे भतीजे के कोर्ट मैरिज के लिए हाईकोर्ट से आदेश लेकर आए थे। कोर्ट के आदेश के तहत अपर कलेक्टर के यहां आवेदन लगाए थे।

लेकिन अपर कलेक्टर ने आवेदन खारिज कर दिया था। इसके बाद कोरबा जिला कोर्ट में आवेदन लगाने वाले थे। इसी से तिलमिलाकर कांड करवाए हैं।

इसी ने यूपी से 2 शूटर बुलाकर फायरिंग करवाई थी।

इसी ने यूपी से 2 शूटर बुलाकर फायरिंग करवाई थी।

घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकली थी छात्रा

दरअसल, कटघोरा की रहने वाली कॉलेज की छात्रा 21 अप्रैल 2025 को घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकली थी, जिसके बाद वो लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन छात्रा नहीं मिली। इससे परेशान होकर उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।

कोलकाता में युवक-युवती ने किया निकाह

जांच के दौरान पता चला कि युवती को तौसीफ मेनन के साथ कोलकाता में देखा गया है, जहां कथित रूप से मस्जिद में निकाह कराया गया है। पुलिस ने दोनों को कोरबा लाकर पूछताछ की, फिर युवती को तौसीफ के घर भेज दिया गया। हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप पर कोरबा के सखी सेंटर में रखा गया।

इसके बाद तौसीफ ने खुद को युवती का पति बताते हुए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने 15 मई को याचिकाकर्ता को एक लाख रुपए की राशि जमा करने के निर्देश दिए थे। रकम जमा होने के बाद केस की सुनवाई हुई। युवती और उसके माता-पिता भी हाईकोर्ट में उपस्थित हुए थे।

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए युवक-युवती की शादी को वैध नहीं ठहराया था। कोर्ट यह भी कहा था कि युवक-युवती दोनों बालिग हैं, इसलिए दोनों स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह करने के लिए स्वतंत्र हैं।

इसी आदेश के तहत तौसीफ मेमन ने कोरबा विवाह कार्यालय में आवेदन दिया था। हालांकि, परिवार और कुछ हिंदू संगठनों की आपत्ति के चलते यह आवेदन निरस्त कर दिया गया। अब करीब 2 महीने बाद दोबारा विवाह के लिए आवेदन करने की तैयारी की जा रही है।

नाम और पहचान छिपाकर विवाह करने का आरोप

युवती के परिजन के वकील ने बताया कि युवक ने नाम छिपाकर शादी की है, जो अवैधानिक है। लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उन्होंने लव जिहाद के आरोप लगाए। कोर्ट ने सुनवाई के बाद लड़की को सखी सेंटर में रखने का निर्देश दिए हैं।

73fe30ea de90 4706 b5c7 c84a14c4b181 1758964039916

…………………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

लव-जिहाद के आरोप के बीच युवक के घर फायरिंग:एक गोली शटर,दूसरी दरवाजे से निकली; कोरबा कोर्ट में शादी के लिए देने वाले थे आवेदन

कोरबा में कथित लव जिहाद के आरोप के बीच फायरिंग।

कोरबा में कथित लव जिहाद के आरोप के बीच फायरिंग।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यवसायी के मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। देसी कट्टे से चली एक गोली दुकान के शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे के पार हो गई। लोगों की सूझबूझ और साहस से बस में सवार होकर भाग रहा एक आरोपी पकड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्घटना-बीमा क्लेम के लिए फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज:महिला बोली-मेरे नाम से फर्जी क्लेम केस बनाया, 5 वकील,नोटरी ने मिलकर पेश किया झूठा शपथ-पत्र

April 18, 2026

1000 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की मौत,आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में भैंसा बिक्री को लेकर हुआ झगड़ा,मारपीट के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

April 18, 2026

महासमुंद में 4.56 करोड़ का गांजा जब्त:केले के आड़ में ओडिशा से UP ले जाया जा रहा था, 4 फर्जी नंबर प्लेट बरामद, ड्राइवर अरेस्ट

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067784
Views Today : 124
Views Last 7 days : 1029
Views Last 30 days : 4065
Total views : 88716
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.