छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैज ने प्रदेश में सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए जुबानी हमला बोला है।
.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने आरोप लगाया है, कि भाजपा ने झूठे वादों के सहारे सरकार बनाई, लेकिन दो साल में जनता को कुछ नहीं मिला। “आज चुनाव हो जाए तो भाजपा का जनाधार खत्म हो जाएगा।” दीपक बैज ने सरकार द्वारा जमीन गाइड लाइन का निर्णय वापस लेने की मांग की है। निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज।
सरकार ने सिर्फ धोखा दिया
दीपक बैज बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो साल में युवाओं को रोजगार नहीं मिला; किसानों की जमीनों पर धोखा हुआ और वादों के विपरीत किसानों के रकबा में कटौती की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 लाख महिलाओं के नाम से चल रही ‘महतारी वंदन योजना’ अस्तित्व में नहीं है। संविदा कर्मियों का नियमितीकरण नहीं हुआ है, जिसके कारण कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए
कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार की बिजली नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि साय मंत्रिमंडल ने केवल एक साल के लिए 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने का फैसला किया, जबकि 400 यूनिट तक की रियायत पहले कांग्रेस सरकार के समय लागू थी। बैज ने मांग की कि 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की योजना तुरंत बहाल की जाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज।
एसआईआर पर जताई चिंता
एसआईआर को लेकर बैज ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि SIR में करीब 22 लाख मतदाताओं की जानकारी दर्ज नहीं है, संभव है कि वे सूची से बाहर हो जाएँ। उन्होंने चुनाव आयोग को 3 महीने का समय देने की मांग की।
मनी लॉन्ड्रिंग के लिए बढ़ाई गई जमीन की गाइड लाइन
दीपक बैज कहा, कि भूमि की गाइडलाइन दर बढ़ाने को लेकर आरोप लगाया कि यह फैसला मनी लॉन्ड्रिंग के लिए है। उन्होंने पूछा कि गरीब और किसान जमीन कैसे खरीद पाएँगे? इस निर्णय को जनहित के बजाय दलगत स्वार्थ के लिए बताया। बैज ने चेताया कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेश में व्यापक आंदोलन होगा।
<
