Uncategorized
बिश्रामपुर में मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, अब तक नहीं मिले ठोस सुराग
बिश्रामपुर केशवनगर में शिक्षिका और उसके पुत्र की हत्या मामले में पुलिस को अब तक ठोस सुराग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम में गला दबाने और सिर पर वार से मौत की पुष्टि हुई। बिश्रामपुर और जयनगर थानों में अलग-अलग हत्या का केस दर्ज है। कथित प्रेमी हिरासत में है, खाते में आया 19 लाख का लोन और गायब मोबाइल जांच का अहम बिंदु बना है।




