Uncategorized
बिश्रामपुर में डबर मर्डर: तलाकशुदा टीचर और उनके बेटे की हत्या, सुलझाने में जुटी पुलिस

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके बारहवीं कक्षा के बेटे सुजल की हत्या से सनसनी फैल गई। छात्र का शव राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे गड्ढे में मिला, जबकि मां की लाश ममता कॉलोनी स्थित बंद मकान से बरामद हुई। गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की गंभीर जांच कर रही है।




