बिलासपुर58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपराधियों की रीलबाजी का वीडियो सामने आया है। मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके साथी जेल में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उससे मिलने गए रिश्तेदार और दोस्तों ने मुलाकाती कक्ष में वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया है।
वीडियो में “सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता” गाने के साथ एक-एक कर सभी आरोपियों को दिखाया गया है। जबकि जेल के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। अब चोरी-छिपे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

वीडियो में “सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता” गाने के साथ एक-एक कर सभी आरोपियों को दिखाया गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, मस्तूरी में पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, उसके चाचा तामेश सिंह और तुकेश सिंह पर फायरिंग की गई थी। जवाब में नीतेश सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे।
इस केस में पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत, कांग्रेस नेता अकबर खान और उसके भाई समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक नाबालिग को बाल संरक्षण गृह में रखा गया है, जबकि 10 आरोपी जेल में हैं। एक आरोपी की जमानत हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है।
जेल में मिलने गए युवकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
जेल में बंद आरोपियों का वीडियो इंस्टाग्राम आईडी _devebh_don99X से अपलोड किया गया है। वीडियो कब बनाया गया और कब पोस्ट हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। इसी आईडी से गैंग के अन्य पुराने वीडियो भी अपलोड किए गए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया।

सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल
सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। मुलाकातियों की जांच भी की जाती है, इसके बावजूद मोबाइल अंदर ले जाकर वीडियो बनाया गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई है।
वीडियो बनाने वालों पर FIR की तैयारी
जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने कहा कि, चोरी-छिपे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गोलीकांड के दो आरोपी अब भी फरार
पुलिस के अनुसार, गोलीकांड की इस घटना में कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और तारकेश्वर पाटले भी शामिल हैं। वारदात के बाद से दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों आरोपी अपने परिजन और दोस्तों के संपर्क में हैं। लेकिन, पुलिस उन्हें अब तक फरार बता रही है।
……………………………
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
बिलासपुर में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली…VIDEO:कांग्रेस से निकाला गया नेता मास्टरमाइंड; बदला लेने दी सुपारी, 7 गिरफ्तार, पिस्टल-कट्टा जब्त

कांग्रेस का निष्कासित युवा नेता विश्वजीत अनंत ही मुख्य आरोपी निकला।
बिलासपुर में राजनीतिक वर्चस्व और जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस का निष्कासित युवा नेता विश्वजीत अनंत ही मुख्य आरोपी निकला। पढ़ें पूरी खबर…

-
अंडरब्रिज मरम्मत में धीमी गति, लोगों का फूटा गुस्सा: डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जल्द काम पूरा करने की मांग, मिला आश्वासन
1:23
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
-
कंपनी गार्डन में मधुमक्खियों का हमला, 25 से अधिक घायल: सुबह की सैर पर निकले लोग जान बचाने भागे, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
1:13
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
-
जांजगीर में रेत का अवैध उत्खनन, बिलासपुर में सप्लाई: 15000 की रेत हुई 19000, रात में दौड़ रहे हाईवा, अवैध उत्खनन-परिवहन पर 22 वाहन जब्त
0:07
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
-
बिलासपुर में 17 बकरियों की संदिग्ध मौत: पेट फटे मिले, शरीर पर थे जख्म, पुलिस ने वन्यजीव हमले की आशंका जताई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
0:33
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
<
