Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur-Delhi journey will be costlier by Rs 13 to 26. | बिलासपुर-दिल्ली का सफर 13 से 26 रुपए होगा महंगा: रेलवे ने किराया बढ़ाया, स्लीपर-जनरल में 13-15 रुपए बढ़े दाम; आज से लागू – Chhattisgarh News
Breaking News

Bilaspur-Delhi journey will be costlier by Rs 13 to 26. | बिलासपुर-दिल्ली का सफर 13 से 26 रुपए होगा महंगा: रेलवे ने किराया बढ़ाया, स्लीपर-जनरल में 13-15 रुपए बढ़े दाम; आज से लागू – Chhattisgarh News

By adminDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
118 1766698778
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रेलवे ने 215 KM तक के यात्रियों को दी राहत।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए अपने फेयर स्ट्रक्चर को रिजनेबल बनाने के लिए नई संशोधित किराया लागू करने की घोषणा की है। इससे अब लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 1-2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।

.

अब यात्रियों को स्लीपर कोच में बिलासपुर-दिल्ली जैसे लंबी दूरी के सफर पर लगभग 26 रुपए और जनरल कोच में 13 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। नया किराया दर 26 दिसंबर यानि आज से लागू होगा।

स्लीपर और प्रथम श्रेणी साधारण कोच में भी किराए में क्रमिक वृद्धि की गई है। हालांकि, आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार और अन्य सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जीएसटी एप्लिकेबिलिटी और फेयर राउंडिग के नियम भी पहले जैसे ही रहेंगे।

इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नया किराया केवल 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा।

पहले से बुक टिकटों पर भविष्य की यात्रा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची भी नए दरों के अनुरूप के अनुसार चस्पा की जाएगी।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 1-2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 1-2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।

अलग-अलग श्रेणी में बढ़ा ट्रेन का किराया

रेलवे अफसरों ने बताया कि संशोधित किराया संरचना के तहत 215 किलोमीटर तक की द्वितीय श्रेणी साधारण यात्रा पर कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे कम दूरी और दैनिक यात्रियों को राहत मिली है।

216 किलोमीटर से 750 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया 5 रुपए बढ़ाया गया है, जबकि 751 से 1250 किमी पर 10 रुपए, 1251 से 1750 किमी पर 15 रुपए और 1751 से 2250 किमी पर 20 रुपए की बढ़ोतरी चरणबद्ध रूप से लागू होगी।

बिलासपुर से दिल्ली के लिए तकरीबन 9-10 ट्रेनें

बिलासपुर से दिल्ली तक करीब 9-10 ट्रेनें सीधा जाती हैं, जिनमें दैनिक और साप्ताहिक सेवाएं शामिल हैं। इनमें प्रमुख ट्रेनें हैं राजधानी/राजधानी, संपर्क क्रांति, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस आदि। इनमें प्रतिदिन 5 से 7 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में अब ट्रेन टिकट बढ़ने पर यात्रियों की जेब में सीधा असर होगा।

जानिए ट्रेनों में संशोधित किराया संरचना

215 किमी – कोई वृद्धि नहीं 216-750 – 5 रुपए 751-1250 किमी – 10 रुपए 1251-1750 किमी – 15 रुपए 1751-2250 किमी – 20 रुपए

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में चेन्नई मॉडल…स्लीपर कोच में मिलेंगे तकिया-चादर: जनवरी से 10 ट्रेनों में 50 रुपए में बेडरोल पैकेज, AC कोच में लगेंगे एडवांस फायर-डिटेक्शन सिस्टम

रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है।

रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है।

दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा चल रही है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075494
Views Today : 352
Views Last 7 days : 2249
Views Last 30 days : 10211
Total views : 104819
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.