Uncategorized

बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

बिलासपुर में लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड पुल के पास का है, जहां देर रात लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वीडियो में कुछ लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश थी। झांकी की रात इसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में नीले कपड़े में दिख रही युवती की पहचान तान्या अली के रूप में बताई जा रही है। उसके बारे में पहले भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट का वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है। बताया गया है कि उस मामले में तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट के कार्यकाल में केस दर्ज किया गया था।

हालांकि मौजूदा घटना को लेकर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई है।

मारपीट के बाद तान्या अली के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टेटस लगाए जाने की बात भी सामने आई है। इसमें खुद को ताकतवर दिखाने वाले पोस्ट किए जाने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्टेटस को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा सकती है। पुरानी रंजिश, मारपीट और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के पूरे मामले में संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button