Uncategorized

बिलासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग ने छोटे भाई को कमरे में बंद कर बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे डालने का बनाया दबाव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को निकाला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। लड़की ने अपने करीब 12 साल के छोटे भाई को भी अंदर कमरे में कैद कर लिया। इस दौरान वह परिवार के सदस्यों पर अपने बॉयफ्रेंड के बैंक अकाउंट में पैसे डालने का दबाव बनाने लगी।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे ट्रांसफर कराने के लिए परिजनों पर दबाव बना रही थी। परिवार के इनकार करने पर उसने अपने छोटे भाई को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इस दौरान परिजन काफी परेशान हो गए और पुलिस की मदद मांगी।

इस घटना की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पहले नाबालिग लड़की को समझाने का प्रयास किया और दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन, लड़की दरवाजा खोलने के लिए तैयार नहीं हुई।

काफी देर तक समझाइश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला गया तो पुलिस ने दरवाजा धक्का देकर खोला और अंदर पहुंचकर नाबालिग व उसके छोटे भाई को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद नाबालिग लड़की की काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया। उसे सखी सेंटर भेजा गया है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग क्यों किसी दूसरे लड़के के खाते में पैसे डलवाने के लिए परिवार पर दबाव बना रही थी।

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मुस्लिम युवक से शादी, पिता ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान: लव मैरिज के बाद धर्म भी बदला; परिवार ने कहा- अब बेटी से संबंध नहीं। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पिता ने अपनी जिंदा बेटी का पिंडदान कर दिया। दरअसल, धरमपुरा क्रमांक-3 के रहने वाले सुजान दत्ता बेटी ने कुछ दिन पहले एक मुस्लिम युवक से लव मैरिज कर लिया था। परिवार के मुताबिक, इसके बाद सिमरन ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया। यह मामला धरमपुरा क्रमांक-3 का है। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button