Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bijapur MLA accuses DFO of bullying | बीजापुर विधायक ने DFO पर लगाया दादागिरी का आरोप: पेड़ों की कटाई मामले में ग्रामीणों के समर्थन में उतरे, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी – Bijapur News
Breaking News

Bijapur MLA accuses DFO of bullying | बीजापुर विधायक ने DFO पर लगाया दादागिरी का आरोप: पेड़ों की कटाई मामले में ग्रामीणों के समर्थन में उतरे, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी – Bijapur News

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
513906B3 57E4 4648 AED7 900FB3D89F42 1766308763352
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने डीएफओ रंगनाधा रामकृष्ण पर दादागिरी का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। मामल पेड़ कटाई से जुड़ा है।

.

दरअसल, पेद्दाकोड़ेपाल और कावड़गांव क्षेत्र में वन विभाग की पेड़ों की कटाई से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि वन विभाग टेढ़े-मेढ़े और उम्रदराज पेड़ों का बहाना बनाकर मनमाने ढंग से कटाई कर रहा है।

महुआ-तेंदू जैसे पेड़ों की अंधाधुंध कटा

आरोप है कि आदिवासी जीवन से जुड़े महुआ, टोरा, तेंदू जैसे महत्वपूर्ण वनोपज वृक्षों के साथ ही सागौन और बीजा जैसे बेशकीमती इमारती लकड़ी के पेड़ भी अंधाधुंध काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महुआ और तेंदू उनके पारंपरिक जीविकोपार्जन का मुख्य आधार हैं।

D8FC38DF 60CC 44DB BA85 40D38739578F 1766307633078

विरोध की अनदेखी का आरोप

ग्रामीण लगातार विरोध जता रहे हैं, लेकिन उनकी आपत्तियों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों पर मनमानी और दबंगई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह कटाई जिला वन अधिकारी रंगनाधा रामकृष्ण वाय के संरक्षण में हो रही है।

जिसमें ग्राम सभाओं की सहमति या स्थानीय लोगों को विश्वास में लेना भी जरूरी नहीं समझा गया। इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी ग्रामीणों के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने डीएफओ को तत्काल हटाने और पेड़ कटाई पर रोक लगाने की मांग की।

आदिवासी अधिकारों की उपेक्षा अस्वीकार्य

विधायक ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में विकास के नाम पर उनकी आजीविका और अधिकारों की उपेक्षा अस्वीकार्य है। उन्होंने जोर दिया कि वन संरक्षण का मतलब केवल जंगल नहीं, बल्कि जंगल-निर्भर लोगों की सुरक्षा भी है।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जांच पूरी होने तक कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। इधर, ग्रामीणों ने भी स्पष्ट किया है कि वे अपने जंगल और जीविका की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ेंगे और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करेंगे।

वन विभाग का पक्ष

वहीं, बीजापुर वनमंडलाधिकारी का कहना है कि कटाई नियमानुसार हो रही है। यह विवाद आदिवासी अधिकारों और वन संरक्षण के बीच टकराव को उजागर करता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075250
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2192
Views Last 30 days : 9851
Total views : 104273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.