![]()
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में डीआरजी (DRG) के जवान ने अपनी सर्विस रायफल AK-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना थाना बीजापुर के गेट के सामने हुई, जब जवान अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। जवान मूल रूप से बीजापुर के आवापल्ली थानाक्षेत्र के मुर्दोंडा
.
शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 8:45 से 9 बजे के बीच की है। जवान दिलीप तेलम रक्षित केंद्र में आरक्षक के पद पर पोस्टेड है। दिलीप तेलम ने थाना बीजापुर के गेट के सामने अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जवान ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनते ही इलाके में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां दिलीप तेलम से लथपथ पड़े थे। पास में उनकी सर्विस राइफल पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी (शवगृह) भेज दिया है। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
<
