Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bhupesh Baghel Attacks BJP Govt Over Corruption in Chhattisgarh
Breaking News

Bhupesh Baghel Attacks BJP Govt Over Corruption in Chhattisgarh

By adminApril 11, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1775846260 comp 1 1775800809
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भूपेश बघेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। - Dainik Bhaskar

भूपेश बघेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कथित साड़ी घोटाले, नक्सलवाद, धर्मांतरण कानून समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कौन सा ऐसा विभाग है जिसमें भ्रष्टाचार नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा कोई विभाग नहीं बचा है, जहां भ्रष्टाचार नहीं होता। पूरा मामला जांच का विषय है, लेकिन किसी भी मामले में जांच नहीं की जा रही है। जो भी व्यक्ति जांच की मांग करता है या सवाल उठाता है, उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया जाता है।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि PWD, जल संसाधन और कृषि विभाग सहित कई विभागों में भ्रष्टाचार जारी है। उन्होंने कहा कि PWD में पहले वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाता है और टेंडर बाद में निकाला जाता है।

वहीं कृषि विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विभाग अफीम और गांजे की खेती को बढ़ावा दे रहा है। अब सरकारी विभागों की प्राथमिकताएं बदल गई है। नक्सलवाद की समाप्ति के सरकारी दावों पर उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को अपनी सफलता पर भरोसा है, तो मंत्रियों और विधायकों को अपनी जेड प्लस सुरक्षा छोड़ देनी चाहिए।

भूपेश बघेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के भाई को श्रद्धांजली अर्पित की।

भूपेश बघेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के भाई को श्रद्धांजली अर्पित की।

शोक सभा में शामिल होने पहुंचे थे बघेल

दरअसल गुरुवार को भूपेश बघेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की मौजूदा स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि जहां लोगों को पानी नहीं मिल रहा, वहीं गली-गली शराब बेची जा रही है। बस्तियों और गलियों में शराब की नदियां बह रही हैं।

प्रदेश में सामने आए साड़ी घोटाले को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि आज कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों में टेंडर प्रक्रिया से पहले ही वर्क ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि कृषि विभाग अब अफीम और गांजे की खेती को बढ़ावा देने में लगा है, जो चिंताजनक है। सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं। एक ओर जनता पानी के लिए तरस रही है, वहीं दूसरी ओर शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है।

धर्म पर राजनीति कर रही है भाजपा

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर को भूपेश बघेल ने राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जबरिया धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ हमने कार्रवाई की थी। हमारे शासनकाल में कुल 15 शिकायतें हुईं थीं। जिसमें से 8 गलत पाए गए थे।

7 मामले सही पाए गए थे, उसमें कार्रवाई हुई। अभी संशोधित कर केवल सजा बढ़ाई गई है। इससे ज्यादा कुछ नहीं किया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में अभी भी लंबित है। राज्य सरकार को नोटिस मिला हुआ है, उसके बाद भी राज्यपाल दस्तखत कर रहे हैं।

मंत्री-विधायकों को छोड़ देनी चाहिए जेड प्लस सुरक्षा- भूपेश

केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि अगर सरकार दावा करती है कि नक्सलवाद समाप्त हो चुका है, तो वहां से सुरक्षाबलों को हटा लेना चाहिए और भाजपा नेताओं की सुरक्षा भी समाप्त कर देनी चाहिए।

नक्सलवाद की समाप्ति के सरकारी दावों पर उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी सफलता पर भरोसा है, तो मंत्रियों और विधायकों को अपनी जेड प्लस सुरक्षा छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति तब मानी जाएगी, जब बस्तर से सुरक्षाबलों के कैंप हटने लगेंगे।

विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप

भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में सवाल पूछना ही अपराध बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में सवाल उठाने पर कार्रवाई की जा रही है। बघेल ने कहा कि कवासी लखमा द्वारा सवाल पूछे जाने के बाद उनके घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेज दिया गया।

इसके अलावा उन्होंने असम चुनाव में बढ़ते मतदान प्रतिशत को परिवर्तन का संकेत बताया।

…………………….

भूपेश बघेल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भूपेश ने पूछा- क्या आपको सिलेंडर मिल रहा है: BJP ने दिखाए पॉजिटिव, बघेल ने निगेटिव कमेंट; सोशल मीडिया पर यूजर्स के तंज वायरल

20 21774672183 1775800783

छत्तीसगढ़ में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ रही है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों से लगातार वीडियो, फोटो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। जिनमें गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन, खाली सिलेंडर और इंतजार करते लोग दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076928
Views Today : 195
Views Last 7 days : 4243
Views Last 30 days : 11931
Total views : 107136
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.