Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Barnawapara Sanctuary opened from November 1 | 1 नवंबर से खुला बारनवापारा अभ्यारण: लेपर्ड सफारी जोन बनेगा आकर्षण केंद्र, बारिश के बाद बढ़ी सुंदरता, पर्यटकों के लिए होंगे तीन द्वार – baloda bazar News
Breaking News

Barnawapara Sanctuary opened from November 1 | 1 नवंबर से खुला बारनवापारा अभ्यारण: लेपर्ड सफारी जोन बनेगा आकर्षण केंद्र, बारिश के बाद बढ़ी सुंदरता, पर्यटकों के लिए होंगे तीन द्वार – baloda bazar News

By adminNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4affbba4 3fb8 40e5 bb0d 9ff98714065b 1762087123829
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण, रायपुर से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित 1 नवंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है। छत्तीसगढ़ का यह प्रमुख वन्यजीव गंतव्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इस बार लेपर्ड सफारी जोन

.

वर्षा ऋतु के कारण अभ्यारण में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। बारिश खत्म होने के बाद इसकी प्राकृतिक सुंदरता और भी बढ़ गई है, जो अब देखते ही बन रही है। पर्यटकों की सुविधा के लिए इस साल तीन प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं- पकरीद, बरबसपुर और रवान।

इन द्वारों से सफारी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जंगल सफारी के दौरान पर्यटक यहां की समृद्ध वन संपदा और विविध जीव-जंतुओं को करीब से देखने का रोमांचक अनुभव कर सकेंगे। अभ्यारण में तेंदुआ, भालू, गौर, कृष्णमृग सहित कई अन्य स्तनधारी प्रजातियां और 200 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं।

9f562121 3d81 4568 ab40 72628872cedb 1762087123824

नया आकर्षण-लेपर्ड सफारी जोन

जो इस क्षेत्र की पारिस्थितिक समृद्धि को दर्शाती हैं। इस साल विशेष रूप से तैयार किया गया “लेपर्ड सफारी जोन” पर्यटकों को एक नया और रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा। बारनवापारा केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि प्रकृति और शांति के चाहने वालों के लिए भी एक आदर्श स्थल है।

यहां की हरियाली, पक्षियों की चहचहाहट और सघन वनों की प्राकृतिक सुंदरता एक अविस्मरणीय अनुभव देती है। पर्यटकों के लिए अभ्यारण परिसर और आसपास के इको-टूरिज्म रिसॉर्ट्स और विश्राम गृहों में रहने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है, जहां वे प्रकृति की गोद में सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

0be33f7f 3979 4b05 83a8 b471e4195869 1762087123829

वन विभाग की अपील – नियमों का पालन करें

वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ने और संरक्षण की भावना को जागृत करने का माध्यम है। हम सभी प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का स्वागत करते हैं कि वे इस सत्र में बारनवापारा आएं और इसकी अद्भुत जैव-विविधता का अनुभव करें।

वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा और संरक्षण नियमों का पालन करें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखें लिस्ट

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट

May 7, 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘वाघ नख’ और ‘जगदंबा तलवार’ की वापसी की मांग, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को लिखा पत्र

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069702
Views Today : 5
Views Last 7 days : 558
Views Last 30 days : 3683
Total views : 90746
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.