Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balrampur Balcony of under-construction building collapses, 6th class student dies | निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से छात्र की मौत: बलरामपुर में स्कूल परिसर में बन रही आंगनबाड़ी, पेशाब करते समय हादसा; अधिकारी बोले- कार्रवाई होगी – Chhattisgarh News
Breaking News

Balrampur Balcony of under-construction building collapses, 6th class student dies | निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से छात्र की मौत: बलरामपुर में स्कूल परिसर में बन रही आंगनबाड़ी, पेशाब करते समय हादसा; अधिकारी बोले- कार्रवाई होगी – Chhattisgarh News

By adminJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
411767878993 1767882499
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गुरुवार को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से छठवीं के छात्र की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से छठवीं के छात्र की मौत हो गई। मध्यान्ह भोजन के दौरान छात्र स्कूल परिसर स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास पेशाब करने गया था, तभी उस पर छज्जा गिर गया।

.

यह घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान आलोक कुमार देवांगन (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शारदापुर गांव का रहने वाला था। स्कूल परिसर में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।

इस मामले में जनपद सीईओ निजामुद्दीन खान ने कहा कि छज्जा गिरने से बच्चे की मौत हुई है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

6वीं का आलोक पेशाब कर रहा था, तभी छज्जा गिर गया।

6वीं का आलोक पेशाब कर रहा था, तभी छज्जा गिर गया।

मध्यान्ह भोजन के बाद वह बच्चों के साथ खेल रहा था।

मध्यान्ह भोजन के बाद वह बच्चों के साथ खेल रहा था।

स्कूल परिसर में आंगनबाड़ी के लिए भवन निर्माण कराया जा रहा है।

स्कूल परिसर में आंगनबाड़ी के लिए भवन निर्माण कराया जा रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, आलोक माध्यमिक शाला खुटहन में पढ़ता था। उसके पिता रमेश देवांगन मजदूरी करते हैं। गुरुवार को आलोक स्कूल गया था। मध्यान्ह भोजन के बाद वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कुछ छात्र खेलते-खेलते स्कूल परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास पहुंच गए।

उनके पीछे-पीछे आलोक भी वहां चला गया। इसी दौरान उसे पेशाब लगी और वह छज्जे के नीचे खड़ा होकर पेशाब करने लगा। तभी अचानक निर्माणाधीन भवन का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर आलोक दब गया। आलोक की आवाज सुनकर टीचर मौके पर पहुंचे।

हादसे बाद छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया

उन्होंने छज्जा हटाया और आलोक को फौरन पास के अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

घटना के बाद मौके पर पुलिस, अधिकारी और ग्रामीण।

घटना के बाद मौके पर पुलिस, अधिकारी और ग्रामीण।

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षिका पूजा गुप्ता ने बताया कि बच्चों ने आकर हमें बताया। जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से छज्जा हटाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई- DEO

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस मामले में एसपी वैभव बैंकर ने कहा कि मर्ग कायम कर लिया गया है। मामले की जांच एसडीओपी कर रहे हैं। लापरवाही पाए जाने पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

………………………….

यह खबर भी पढ़ें…

होमवर्क नहीं करने पर स्टूडेंट को पेड़ से लटकाया…VIDEO: परिजनों का हंगामा, संचालक बोला-सिर्फ डराने के लिए सजा दी, टीचर रोते हुए बोली-गलती हो गई

सूरजपुर में होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने बच्चे को पेड़ से लटकाया था।

सूरजपुर में होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने बच्चे को पेड़ से लटकाया था।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक प्राइवेट स्कूल में केजी-टू के छात्र (5 वर्ष) को होमवर्क न करने पर टीचर ने घंटों पेड़ से लटकाए रखा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पेरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NSUI ने अटल यूनिवर्सिटी प्रशासन का किया घेराव:कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव को हटाने की मांग, चाकूबाजी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

May 6, 2026

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.